वैश्विक

Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तानी आर्मी ने काउंटर टेररिज्म सेंटर से छुड़ाया टीपीपी का कब्जा

Khyber Pakhtunkhwa में स्थित बन्नू काउंटर टेररिज्म सेंटर (CTD) में पाकिस्तानी आर्मी ने टीपीपी का कब्जा छुड़ा लिया है. पाक सेना की कार्रवाई के बाद यहां से धुएं के गुबार को देखा जा सकता है. पाकिस्तान की सेना ने टीटीपी (तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान) के कब्जे से अपने अफसरों को छुड़ाने के लिए 2 दिनों तक वार्ता की, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला.

पाक सेना की कार्रवाई में TTP के सभी आतंकी मारे गए हैं. जबकि पाक सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप के 2 कमांडो भी मारे गए हैं. बीते 3 दिनों से Khyber Pakhtunkhwa इलाका दहशत में है और मंगलवार को यहां के स्‍कूल बंद कर दिए गए हैं. प्रशासन को चिंता है कि आतंकी, स्‍कूलों को भी बंधक बना सकते हैं. तहरीक-ए-तालिबान से जुड़े 30 आतंकियों की मांग है कि उन्‍हें अफगानिस्‍तान जाने के लिए रास्‍ता दिया जाए.

सूत्रों ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों में से एक, जिनसे सीटीडी पुलिस स्टेशन में पूछताछ की जा रही थी, ने पुलिस से एक एके -47 राइफल छीन ली और गोलियां चला दीं. बन्नू जिले के पुलिस अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने स्थानीय मीडिया को बताया कि आतंकवादी ने इमारत में बंद अन्य संदिग्धों को भी मुक्त कर दिया और उन्होंने परिसर पर कब्जा कर लिया और कई पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया. उन्होंने पुष्टि की कि सीटीडी परिसर पर बाहर से कोई हमला नहीं हुआ.

खबरों के मुताबिक, करीब 30 आतंकियों ने लोगों को बंधक बनाया हुआ था. इससे पहले, सीटीडी परिसर से टीटीपी के आतंकवादियों ने एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि नौ पुलिसकर्मी उनके कब्जे में हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 3 =