उत्तर प्रदेश

खूनी संघर्ष: 3 लोग गोली लगने से घायल, 70 वर्षीय सुशीलादेवी की मौके पर ही मौत

फ़िरोज़ाबाद (Firozabad) के थाना मटसेना क्षेत्र में रविवार को खूनी संघर्ष हो गया। यहा दो पक्षो में चुनावी रंजिश के चलते गोली बारी (gun shot) हुई जिसमें एक महिला की गोली लगने से हुई मौत (One woman died ) । जबकि चार लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं।

रविवार देर शाम थाना मटसेना के गाव नरघापुर में गोलियों की तड़तड़ाहट से गाव में खलबली मच गई । चुनावी रंजिश को लेकर जितेंद्र ओर धर्मेंद्र नामक पक्षो में गाली गलौज के बाद जमकर रायफल ओर तमंचे से गोली बारी हो गयी, जिसमे धर्मेंद पक्ष के 3 लोग गोली लगने से घायल हो गए। जबकि 70 वर्षीय सुशीलादेवी की मौके पर ही मौत हो गयी।

जितेंद्र पक्ष की तरफ से एक व्यक्ति को गोली लगी है। सभी घायलो को ऊपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है , बताया गया कि संदीप नामक व्यक्ति ने सबसे पहले फायरिंग की थी। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस के आला अफसरों ने गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। इस हादसे में जो लोग घायल हुए उनके नाम है बीरपाल, उमाशंकर, बलराम और सुग्रीव सिंह है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 3 =