वैश्विक

उत्तर कोरिया में किम जोंग:मिले 99.98 प्रतिशत वोट

उत्तर कोरिया में रविवार को हुए आम चुनाव में देश के नेता किम जोंग उन को करीब-करीब 100 प्रतिशत वोट मिले हैं। पर्यवेक्षकों का कहना है कि चुनावों में कोई दूसरा उम्मीदवार और प्रतिद्वंद्वी नहीं होने के कारण उत्तर कोरिया में चुनाव सिर्फ राजनीतिक दिखावा है। उनके अनुसार, इस तरह के चुनाव में प्राधिकारी यह दावा करेंगे कि किम जोंग उन को भारी बहुमत मिला और उनके प्रति लोग वफादार हैं। रविवार को हुए चुनाव में 99.98 प्रतिशत मतदान हुआ है जो कि 2015 के मुकाबले 0.01 प्रतिशत ज्यादा है।

किम जोंग उन 

उत्तर कोरिया की सरकारी एजेंसी केसीएनए ने रविवार को बताया कि जो लोग विदेश यात्राओं पर या समुद्री यात्रा पर हैं, सिर्फ उन्हीं लोगों ने मतदान नहीं किया। एजेंसी ने बताया कि बीमार और बुजुर्ग लोगों ने मोबाइल मतदान केंद्रों पर वोट डाला।
उत्तर कोरिया में प्रत्येक चार साल में प्रांतीय, शहरी और काउंटी असेंबलियों के प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए मतदान होता है। केसीएनए की खबर के अनुसार, किम ने उत्तरी हाम्गयोंग प्रांत में मतदान केंद्र पर दो प्रत्याशियों जु सोंग हो और जोंग सोंग सिक के पक्ष में वोट डाला। दोनों ही काउंटी असेंबली के लिए चुनाव लड़ रहे थे। 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =