गुरूद्वारे मे कीर्तन व अन्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। श्री गुरू गोबिन्द सिह जी महाराज के 353 वें प्रकाश पर्व पर जनपद सहित नगर ़क्षेत्र के गुरूद्वारे मे कीर्तन व अन्य कार्यक्रम आयोजित हुए।
सभी श्रृद्धालुओं ने बढचढ कर हिस्सा लिया। श्री गुरू सिंह सभा मुजफ्फरनगर के मीडिया प्रभारी स.हरप्रीत सिह सन्नी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि दशमेश पिमा श्री गुरू गोविन्द सिह जी महाराज का प्रकाश पर्व के अर्न्तगत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज श्री गुरूद्वारा निकट रोडवेज बस स्टैण्ड में बडी धूमधाम के साथ मनाया गया।
प्रकाश उत्सव पर महान कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ। इस दौरान सभी श्रृ़द्धालुओं ने बढचढ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर श्री गुरू सिह सभा के प्रधान सरदार अमरजीत सिह सिडाना, सचिव धनप्रीत सिह चन्नी बेदी, सतनाम हंसपाल, हन्नी शेखो, सरदार गुरप्रीत सिह, ज्ञानी गुरबचन सिह,स.महकार सिह,स.जंगसिह आदि मौजूद रहे।

