Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नया साल मनाने हरिद्वार जा रहे युवकों की कार डीसीएम में घुसी, एक की मौत

छपार। सडक हादसे मे एक कार सवार एक युवक की मौत हो गई। तथा उसके साथी घायल हो गए। घायलो मे से एक युवक की गम्भीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रैफर किया गया। हादसे मे युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार अनुसार नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर निवासी करीब 22 वर्षीय अभिषेक पुत्र राकेश धीमान अपने चार अन्य साथियो के साथ ब्रेजा गाडी द्वारा नए साल पर हरिद्वार घूमने के लिए जा रहा था कि ब्रेजा गाडी सवार ये सभी युवक जैसे ही छपार थाना क्षेत्र के गांव सिसौना के समीप पहुंचे कि इसी बीच इनकी गाडी हाईवे पर ढाबे के समीप सडक किनारे खडे डीसीएम मे जा घुसी।

इस हादसे मे ड्राईवर सीट के बराबर मे बैठे युवक अभिषेक पुत्र राकेश धीमान की मौके पर ही मौत हो गई। तथा कार सवार चारो युवक घायल हो गए। बताया जाता है कि इस दौरान नई मन्डी की माढी की धर्मशाला के समीप रहने वाला मनीष पुत्र चन्दन सिह गाडी चला रहा था।

सडक हादसे मे कार सवार मनीष,आशू पुत्र ब्रहमपाल निवासी पटेल नगर नई मन्डी, तुषार पुत्र संदीप निवासी भरतिया कालोनी सूरज पुत्र सतवीर निवासी गांधीनगर घायल हो गए। सडक हादसे मे युवक की मौत तथा घायलो को देख कुछ अन्य वाहन सवार मौके पर एकत्रित हो गए। उक्त वाहन चालको ने पुलिस को इसकी सूचना दी। हादसे मे युवक की मौत की खबर मिलते ही इंस्पैक्टर छपार पवन कुमार शर्मा तुरन्त ही मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने एम्बूलैन्स की मदद से घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। तथा मृतक के विषय मे जानकारी लेते हुए उसके परिजनो को इस घटना से अवगत कराया।
नए साल पर दुखभरी खबर मिलते ही परिजनोेेे मे कोहराम मच गया। परिजन तथा पडौसी तुरन्त ही सिसौना पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

वहीं दूसरी और सरकारी अस्पताल मे डाक्टरो ने पटेल नगर निवासी युवक आशू पुत्र ब्रहमपाल की गम्भीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रैफर कर दिया। युवक की मौत से मौहल्लावासियो मे शोक छाया हुआ है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − three =