वैश्विकउत्तर प्रदेश

किसान आंदोलन: पत्नी-बच्चों के साथ हापुड़ से हजारों किसान दिल्ली रवाना

कृषि विधेयक बिल के विरोध में दिल्ली में चल रहे आंदोलन को लेकर पहली बार 37 दिन में इतनी तादाद में किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए है।

कई गांवों से किसान अपनी पत्नी तथा बच्चों को भी साथ ले गए। इसके अलावा कई गांवों से ट्राली में आटा, दूध और चावल भी साथ ले गए। उधर बिजनौर से भी करीब 40 ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर सैकड़ों किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए।

हालांकि गंगा बैराज पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन किसान नहीं माने और दिल्ली बार्डर पर धरने के लिए रवाना हो गए।

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह के आह्वान पर जिले के गांवों से सेंकड़ों ट्रैक्टर ट्रालियों ओर गाड़ियों में हज़ारों किसान कृषि विधेयक के विरोध में आज गाजीपुर धरने में शामिल हुए।

पिछले 37 दिन से दिल्ली के विभिन्न बॉर्डर पर कृषि विधेयक के विरोध में देश के किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश में इस समय गन्ने की पैड़ी की कटाई और उसमे गेहूं की बुवाई का कार्य चल रहा है।

किसान लोग अपना काम जैसे-जैसे अपना काम समाप्त करते जा रहे हैं वैसे ही अपने धरनारत किसान साथियों की मदद करने व उनका हौसला बढ़ाने के लिए आंदोलन में शामिल होने गाजीपुर बार्डर जा रहे हैं।

शनिवार सरदार वीएम सिंह के निर्देश पर हापुड़ से सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर किसान मजदूर गाजीपुर बार्डर के लिए सुबह ही निकल पड़े।

महिलाएं भी नकल पड़ी, जोश के साथ

जिले के गांव ढाना, सादुल्लापुर, अक्खापुर, जरौठी, मुरादपुर से आज किसान तथा महिला किसान भी निकले पड़ी। किसानों के साथ पत्नी तथा बच्चे भी थे।

पहली बार गांवों में कृषि विधेयक के विरोध में गुस्सा दिखाई दे रहा था। गाजीपुर बार्डर कूच करने वालों में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता मुकुल त्यागी, मंडल अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह, जिला अध्यक्ष वीरेश चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह, युवा के मंडल अध्यक्ष परमेंद्र सिंह ढिल्लन ,विपिन सिद्धू, मोनू त्यागी, नरेन्द्र सिंह श्यामपुर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, जिला सचिव विजय वर्मा, तहसील अध्यक्ष सतबीर प्रधान जिला प्रवक्ता हाकीम अली मंसूरी, तरूण चौधरी, विनीत त्यागी व हजारों की संख्या में किसानों मौजूद रहे।

हाथरस कांड में बड़ा खुलासाः घूंघट के अंदर थी नकली ‘भाभी’, असलियत जान दहला देश

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =