वैश्विक

Kolkata: एके47 राइफल से सहायक उपनिरीक्षक रंजीत सारंगी की हत्या, CISF जवान गिरफ्तार

Kolkata भारतीय संग्रहालय में तैनात सीआईएसएफ (CISF) के एक जवान ने रविवार की शाम कथित रूप से अपने दो सहकर्मियों को गोली मार दी. इस घटना में जवान के एक वरिष्ठ सहकर्मी की मौत हो गई जबकि एक अन्य अधिकारी घायल हो गया है.

अधिकारियों ने बताया कि कथित रूप से गोली चलाने वाले हेड कांस्टेबल ए. के.मिश्रा ने एके47 राइफल से सहायक उपनिरीक्षक रंजीत सारंगी की हत्या कर दी जबकि सहायक कमांडेंट रैंक के अधिकारी सुवीर घोष हल्के जख्मी हुए हैं.

आरोपी हेड कांस्टेबल का दावा है कि यूनिट में उसे परेशान किया जा रहा था. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. अर्द्धसैनिक बल के एक अधिकारी ने बताया कि सीआईएसएफ के महानिरीक्षक (दक्षिण पूर्व) सुधीर कुमार के मौके पर पहुंचने पर आरोपी मिश्रा ने आत्मसमर्पण कर दिया.

गोलीबारी में घायल हुए दो लोगों को सरकारी एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां सारंगी की मौत हो गई.सीआईएसएफ ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया है.

कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने बताया, ‘‘घटना शाम करीब साढ़े छह बजे की है. सीआईएसएफ के एक जवान की मौत हो गई है जबकि दूसरा घायल है. हमने आरोपी हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है.’’ उन्होंने बताया कि संग्रहालय में गोलीबारी की सूचना पाकर पुलिस उपायुक्त एक लड़ाकू दस्ते और त्वरित प्रतिक्रिया दल के साथ मौके पर पहुंचे.

गोयल ने पत्रकारों को बताया, ‘‘हम सीआईएसएफ के संपर्क में हैं.हमने आरोपी को हथियार डालने के लिए सफलतापूर्वक मना लिया है.हम मामले की जांच कर रहे हैं.’’ भारत के सबसे ‘पुराने और बड़े’ संग्रहालय परिसर में बनी बैरकों में आज शाम यह घटना हुई.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =