Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कुश पुरी ने उद्योगों की समस्याओं से अवगत कराया

लघु उद्योग प्रकोष्ठ पश्चिम क्षेत्र भाजपा के श्रेत्रीय सह संयोजक कुश पुरी ने ADM(F) को उद्योगो के संचालन के लिए अनुमति हेतु जारी किये गये online portal पर जारी फार्म को भरने में आ रही समस्याओं से अवगत कराया।

जिस पर प्रशासन द्वारा तत्काल सभी समस्याओं का निराकरण करते हुए ऑनलाईन पोर्टल पर जारी फार्म में संशोधन किया कराया गया। ADM(F) ने उन्हे आश्वस्त करते हुए यह भी कहा कि वे अधिक से अधिक इकाईयों के ऑनलाईन फार्म भरवाये

जिससे कि जिले में उद्योगो का सुचारू रूप से संचालन हो सके जिसमें प्रशासन की ओर से औद्योगिक इकाईयों को पुरा सहयोग किया जायेगा जिससे कि जिले में कोरोना से बचाव करते हुए उद्योगो का सुचारू रूप से संचालन हो सके।

उद्योगों के संचालन एवं उनकी समस्यओं के सम्बन्ध में जनपद मु0नगर के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान से भी आज उनकी फोन पर वार्ता हुयी। जिसमें प्रभारी मंत्री ने उद्योगो का हाल जाना और लॉकडाउन के दौरान जनपद के उद्योगों के समक्ष आ रही समस्याओं पर बात करते हुए उद्योगों की समस्याओं पर सुझाव मांगे

जिस पर कुश पुरी द्वारा उन्हे एक सक्षिप्त प्रजेन्टेशन भेज दिया गया है। प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने उन्हे आश्वस्त किया कि वे उद्योगों की सभी समस्यओं को शासन स्तर पर रखकर निराकरण करने का भरसक प्रयास करेंगे

और उद्योगो के संचालन में किसी भी प्रकार की कठिनाइ्र नही आने देंगे। उन्होने उद्यमियों से यह भी आह्वान किया कि वें कोविड-19 से बचाव के उपाय करते हुए उद्योगो का संचालन करें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =