वैश्विक

हम अपने दोस्तों के साथ मिलकर जानकारी साझा करने के लिए काम कर रहे हैं-माइक पोम्पियो

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि अमेरिका वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लड़ने में भारत को बेहतरीन कार्यप्रणाली और जानकारी साझा कर रहा है। 

Mike Pompeo Accuses China Of Hiding Coronavirus Origin | Timeपोम्पियो ने कहा कि कोरोना वायरस ने दुनिया में भयंकर तबाही मचाई हुई है, इसलिए ट्रंप प्रशासन भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान जैसे मुल्कों के साथ मिलकर इस वायरस पर बेहतरीन कार्यप्रणाली और जानकारी साझा करने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें भारत-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका द्वारा किए गए कार्यों को लेकर खास तौर गर्व महसूस हो रहा है। 

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिकी सरकार ने कोविड-19 से निपटने के लिए प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देशों को 32 मिलियन डॉलर से ज्यादा की राशि मुहैया कराई है। उन्होंने कहा कि हम बर्मा की सरकार, संयुक्त राष्ट्र, गैर सरकारी संगठनों और अन्य लोगों के साथ काम कर रहे हैं, ताकि बर्मा में कोविड-19 के प्रसार को रोका जा सके।

पोम्पियो ने कहा कि हम भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान, न्यूजीलैंड, कोरिया गणराज्य और वियतनाम में अपने दोस्तों के साथ मिलकर बेहतरीन कार्यप्रणाली और जानकारी साझा करने के लिए काम कर रहे हैं ताकि वैश्विक अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाया जा सके। 

विदेश मंत्री ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए उपयोग की जाने वाली महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्ति पर निर्यात प्रतिबंध हटाने के लिए भारत की तरफ इंगित किया। पोम्पियो ने कहा कि हमारी बातचीत में निश्चित रूप से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाएं, उन्हें सुचारू रूप से चलाना और हमारी अर्थव्यवस्थाओं को पूरी ताकत के साथ पटरी पर लाना शामिल हैं। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 17 =