Kushinagar News: संत कबीर नगर के रहने वाले हेड कांस्टेबल धर्मवीर यादव को संदिग्ध वाहन ने रौंदा
Kushinagar News: तरयासुजान थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल धर्मवीर यादव चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन ने रौद दिया। आनन-फानन में घायल हेड कांस्टेबल को जिला अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने हेड कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गई।
जिले के आला अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लिए । मौके का फायदा उठाते हुए वाहन चालक भी फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
कुशीनगर जनपद में हेड कांस्टेबल रौदने वाला वाहन तस्करों का था ऐसा चर्चा जोरों पर है। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनी टीम में तरयासुजान थाना के हेड कांस्टेबल धर्मवीर भी थे। कल रात्रि में तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार में वाहनों की चेकिंग चल रही थी।
तभी एक संदिग्ध वाहन को पुलिस कर्मियों ने रुकने का इशारा किया। पुलिसकर्मियों को देखते हुए संदिग्ध वाहन चालक रफ्तार बढ़ा दिया। जिसकी चपेट में धर्मवीर आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
तरया सुजान थाने पर तैनात धर्मवीर संत कबीर नगर के निवासी थे । लगभग 17 साल की सेवा में यह थाना उनके लिए अंतिम थाना हो गया। उनके साथी बताते हैं कि धर्मवीर विवादों को सुलझाने में माहिर थे। अपनी ड्यूटी के प्रति हमेशा सतर्क रहते थे। हमेशा मामले को गंभीरता से लेते थे ।

