Muzaffarnagar News: क्रांति सेना ने हनुमान चालीसा का किया पाठ
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) क्रांति सेना व अन्य हिंदू संगठनों के नेता व कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से शिव मंदिर पाल धर्मशाला में किया हनुमान चालीसा का पाठ। सैकड़ों युवाओं ने एकत्र होकर पवन सूत्र हनुमान जी के श्री चरणों में माथा टेक किया
श्री हनुमान चालीसा का पाठ, उसके उपरांत प्रभु श्री रामचंद्र जी की आरती कर सभी भक्तों को किया प्रसाद का वितरण। इस दौरान क्रांति सेना नेताओं ने कहा सनातन धर्म में पूजा पाठ कर प्रसाद के रूप में लड्डू का प्रसाद हाथों में दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग बेवजह पत्थरबाजी कर देश का माहौल खराब कर रहे है। श्री सैनी ने कहा अपनी जायज मांगों के लिए प्रदर्शन करना तो ठीक मगर नाजायज मांगों के लिए प्रदर्शन करना व आम जनता पर पथराव करना यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भारत सरकार को भड़काऊ भाषण देने वालों पर जल्द से जल्द और सख्त से सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है. इस दौरान मुख्य रूप से क्रांति सेना युवा जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी, विवेक शर्मा बजरंग दल साकेत प्रखंड, अभिषेक शर्मा गोरक्षा प्रमुख, शिबू भाई, अनुराग ,आर्यन, बंटी, मुन्ना, अभिनव, स्कंद तिवारी ,अभिषेक पाल ,हर्ष गतुरवाल ,अमन शर्मा, उज्जवल शर्मा, भोला पंडित, मांगेराम शर्मा, राहुल पाल, कुलदीप पाल, शिवम कुमार, आदि उपस्थित रहे।

