फिल्मी चक्कर

‘लाल कप्तान’ : सैफ अली खान एक नागा साधू के किरदार में

सैफ अली खान ने सेक्रेड गेम्स में अपने सरताज सिंह के अवतार से सबका दिल जीत रहे हैं. वहीं, अब सैफ अली खान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘लाल कप्तान’ के अपने लुक से सबको हैरान कर दिया है. फिल्म में सैफ अली खान एक नागा साधू के किरदार में नजर आएंगे. आज सैफ अली खान के जन्मदिन के मौके पर उनकी फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है.इरोस एंटरटेनमेंट की ओर से फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है. कुल 40 सेकेंड के इस टीजर में सैफ अली खान जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं. नागा साधू के किरदार में नजर आ रहे सैफ अपने माथे पर भस्म लगाते दिख रहे हैं. 40 सेकेंड के इस टीजर में सैफ ने सिर्फ एक ही डायलॉग बोला है. इसमें सैफ कहते दिख रहे हैं, ”हर राम का अपना रावण, हर राम का अपना दशहरा.”

पीटीआई को दिए एक बयान में इरोस इंटरनेशनल की ओर कहा गया कि सैफ अली खान एक गिफ्टेड एक्टर हैं. उन्होंने कहा, लाल कप्तान लार्जर दैन लाइफ फिल्म है. इसके कैरेक्टर्स इसकी कहानी को और भी दमदार बनाते हैं. ये अपनी तरह की पहली फिल्म होगी जो इस सब्जेक्ट पर बनी है.इस फिल्म का निर्देशन नवदीप सिंह ने किया है. फिल्म में सैफ अली खान के साथ दीपक डोब्रियाल और मानव विज नजर आएंगे. फिल्म इसी साल दशहरे के मौके पर रिलीज की जाएगी.

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =