बम धमाका: बलूचिस्तान में क्वेटा के नजदीक मस्जिद में चार की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मस्जिद में बम धमाका हुआ जिसमें करीब चार लोगों की मौत हो गई। धमाके में करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बलूचिस्तान में क्वेटा के नजदीक कुचलक में एक मस्जिद में बम धमाका हुआ है।पुलिस घटना की जांच कर रही है कि क्या यह आतंकी हमला है।
Balochistan: Four people killed and fifteen injured in a blast in a Mosque in Kuchlak, near Quetta. #Pakistan pic.twitter.com/l9S2yjVuG0
— ANI (@ANI) August 16, 2019


इससे पहले इसी साल मई के महीने में भी बलूचिस्तान प्रांत में एक मस्जिद के पास ताकतवर रिमोट-कंट्रोल बम धमाका हुआ है। जिसमें चार पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी और 11 लोग घायल हुए थे। ये घटना तब हुई थी जब लोग प्रांतीय राजधानी क्वेटा में मस्जिद के पास प्रार्थना के लिए एकत्रित हुए थे।




