उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri News: तीन घंटे ऑपरेशन के बाद बच्ची के गले से सरिया निकाला गया

Lakhimpur Kheri News:  थाना नीमगांव क्षेत्र के भूलनपुर गांव में भूलनपुर निवासी इसरार की तैयबा नाम की बच्ची बकरी चराने के लिए खेतों में गई हुई थी वहीं खेतों पर और भी बच्चे खेल रहे थे, तैयबा भी वहीं बच्चों के साथ खेलने लगी। खेलते खेलते मकान बन रहे एक प्लाट में पहुंची जहां उसके गले में सरिया घुस गई। प्लाट में काम कर रहा गांव का एक व्यक्ति भागता हुआ बच्ची के पिता इसरार के पास पहुंचा और बताया कि उसकी बेटी के गले में सरिया घुस गई है।

घटना के बारे में सुनकर बच्ची का पिता दौड़ता हुआ अपनी बेटी के पास पहुंच गया, उसी दौरान किसी ग्रामीणों ने एंबुलेंस को पर कॉल कर दिया था। थोड़ी ही देर में एंबुलेंस पहुंच गई। पिता अपनी बेटी को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गया।

बच्ची के पिता ने बताया कि जब मैं अपनी बेटी के पास पहुंचा तो वहां दर्द से तड़प रही थी, उसके पास पहुंचा उसे गोदी में उठा कर घर ले आया इसी बीच एंबुलेंस आ गई बेटी पूरे रास्ते तड़पती रही और दर्द से चिल्लाती रही। हम लोग अस्पताल पहुंचे और लगभग दो से तीन घंटे के बाद बच्ची के गले से सरिया निकाला गया। फिलहाल अभी बच्ची स्वस्थ है और डॉक्टर उसकी देखरेख कर रहे हैं।

खेत में प्लाटिंग हो रही थी, बच्चे वहां पर खेल रहे थे खेलते-खेलते तैयब गिर पड़ी गिरने से उसका पैर सरिया पर पड़ा और वह सीधा होकर उसके गले में घुस गई। गले में घुसकर सरिया मुंह से निकली गई। सरिया की लंबाई 3 फुट बताई जा रही है। जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20660 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + ten =