उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri News: जमुनिया गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

Lakhimpur Kheri News: जमुनिया गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जिसके बाद मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि दहेज में सोफा न मिलने से नाराज पति और ससुराल पक्ष ने पीट-पीटकर नवविवाहिता को मौत के घाट उतार दिया.

सदर कोतवाली क्षेत्र के खीरी थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में नवविवाहिता का शव उसकी ससुराल में संदिग्ध अवस्था में पाया गया. नवविवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया.

नवविवाहिता के पिता राम लखन ने जानकारी देते हुए बताया कि बेटी रेनू की शादी बीते 10 फरवरी 2022 को जनपद सीतापुर के ग्राम सरैयाराह से खीरी थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव निवासी नैमिष से की थी. हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद रेनू से और दहेज की डिमांड कर रहे थे.

इसे लेकर आए दिन उसे पीटते थे. बीते दिनों रेनू ने अपने पिता को फोन कर बताया कि उसकी ससुराल वाले सोफे की मांग कर रहे हैं, जिस पर रेनू के पिता ने बीती 11 मई की शाम सोफासेट लेकर ससुराल पहुंचे. राम लखन ने बताया कि गुरुवार सुबह बेटी रेनू की ससुराल से फोन आया कि उसकी मृत्यु हो गई है

जिसके बाद मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे और रेनू के शव को देखा।रेनू के शरीर पर चोटों के निशान थे और ससुराल पक्ष के सभी लोग घर से फरार थे.

रामलखन ने कहा कि बेटी का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा होना चाहिए और अगर ऐसा नहीं हुआ  तो वह शव रख कर प्रदर्शन करेंगे. मामले की शिकायत खीरी थाना पुलिस से की गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज कराएंगे. सदर क्षेत्र अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में मिला है. मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

 रिपोर्ट: मनोज शर्मा @ Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 13 =