Muzaffarnagar News: ग्रामीणों ने की ग्राम कुकडा में मेला स्थगित की मांग
मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News) ग्राम कुकडा में आयोजित मेले को निरस्त करने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि वे इस मेले को निरस्त करने के लिए आपसे अपील करते है।
इस मेले का आयोजन जॉली रोड ग्राम कूकडा में किया जा रहा है। मेले के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की कोई सूचना ग्राम प्रतिनिधि (ग्राम प्रधान) एवं ग्राम वासियों को नहीं दी गई एव न ही उनसे किसी भी प्रकार की कोई अनुमति प्राप्त की गई है। जिस पर ग्राम वासियों में रोष व्यक्त है। ग्राम वासियों के नाराज होने के कारण निम्न है।
आवासीय बस्ती के बीच मेले का आयोजन होने के कारण रात भर शोरगुल माहौल होने के कारण नींद में परेशानी वहीं बुजुर्ग व्यक्ति व बीमार व्यक्ति जिन्हें ध्वनि से परेशानी व हार्ट के मरीज है उनके लिए अनहोनी होने की आशंका। अतः आपसे सभी ग्राम वासी पुनः अपील करते हैं कि इस विषय पर संज्ञान लेते हुए मेले को निरस्त करने की कृपा करे।
उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, जिला मजिस्ट्रेट, मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी लाया। इस दौरान नमीम अहमद, मौ. जुनैद,सलमान, कासिम, सादिक, मौ० शहबाद, शाह आलम, मुस्तकी, नसीम अहमद, मौ. सादिक, मौ. फरमान, अमजद आदि मौजूद रहे।
संकुल गोष्ठी आयोजित
मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News) खंड शिक्षा अधिकारी सदर के निर्देशानुसार बी०आर०सी० बिलासपुर में सभी ए०आर०पी० सभी संकुल प्रभारी, सभी शिक्षक संकुल की गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं खंड शिक्षा अधिकारी सदर श्री अजय कुमार के कुशल निर्देशन में बी०आर०सी० बिलासपुर में सभी ए०आर०पी० सभी संकुल प्रभारी, सभी शिक्षक संकुल की एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमे प्रेरणा साथी अनस और ऐश्वर्या का सहयोग रहा। खंड शिक्षा अधिकारी सदर ने सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप क्वालिटी शिक्षण पर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

