उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri news: दुष्कर्म के बाद पीट कर मार डाला, अपनी बेटी के शव के पास मां का रोते-रोते बुरा हाल

Lakhimpur Kheri news: 12 सितंबर की दोपहर लखीमपुर खीरी में घर के अंदर घुस कर दो युवकों सलामुद्दीन और आरिफ ने एक लड़की के साथ मारपीट की थी। घायल लड़की की 16 सितंबर को सीएससी में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस की थ्योरी घरवालों के बयान से बिल्कुल अलग है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 17 सितंबर को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।

लखीमपुर खीरी जिले से 35 मीटर की दूरी पर स्थित गांव में एक घर में घुसकर दो युवकों ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ और रेप का प्रयास किया। लड़की के मना करने के बाद दोनों युवकों ने लड़की को बुरी तरीके से पीटा। आपको बताते चलें मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण माहौल तनाव भरा है। यहां 10 से ज्यादा पीएससी और 20 पुलिस के जवान तैनात हैं। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है।

अपनी बेटी के शव के पास बैठी मां ने रोते हुए बताया कि मैं घर के पास पहुंची तो अंदर से मेरी बेटी के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। मैं सारा सामान बाहर छोड़कर घर के अंदर भागी घर का दरवाजा अंदर से बंद था। मैं पीछे वाले रास्ते से घर के अंदर गई वहां देखा सलीमुद्दीन और आरिफ मेरी बेटी के साथ गलत काम कर रहे थे। मुझे देख कर आप आरिफ मेरे पास आया और मेरा मुंह दबा लिया।

जब मैं ने चिल्लाना शुरू किया तो आरिफ ने मुझे बहुत मारा। उन्होंने कहा सलामुद्दीन मेरी बेटी को बांध कर मारने लगा। वह उसे बोल रहा था कि चिल्लाना बंद कर वरना जान से मार दूंगा। तभी ऑरिफ ने मुझे जमीन पर गिरा दिया। मेरी बेटी के पास चला गया दोनों मेरे सामने मेरी बेटी को लात से मार रहे थे। दुपट्टे से उसका गला दबा रहे थे। मैं रो रही थी तो मुझे भी मार रहे थे। तभी गांव के लोग आने लगे तो मेरी बेटी के हाथ पर धारदार हथियार से वारकर मौके से फरार हो गए।

मां ने कहा मेरी बेटी के मुंह और नाक और हाथ से बहुत खून निकल रहा था। मैं चाहती हूं कि मेरी बेटी को मारने वालों को फांसी की सजा मिले। इन लोगों ने मेरी बेटी को मार दिया मेरी बेटी की शादी तय थी। 2 महीने के बाद उसकी शादी थी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − ten =