उत्तर प्रदेश

Lakhimpur News: प्रसव के दौरान महिला की मौत, तीमारदारों ने कर दिया हंगामा

Lakhimpur News:  ईसानगर कस्बे में चंन्टे कुर्मी के मकान के नीचे बने बेसमेंट में चल रहे फर्जी अस्पताल  में क्षेत्र के गांव गणेशपुर मजरा खैरी निवासी आइमन पत्नी अब्बुजर की प्रसव के दौरान मौत हो गई। अचानक हुई मौत के बाद परिजनों में रोष व्याप्त हो गया और वह हंगामा करने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुचीं थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों की मानें तो इस बीच अस्पताल संचालक रामप्रीत यादव अपने स्टॉफ के साथ फरार हो गया। जो उक्त अस्पताल को बीते दो वर्षों से कस्बे में संचालित कर रहा है। इस दौरान परिजनों ने बताया कि प्रसव के लिए वह प्रसूता को लेकर पहले पीएचसी ईसानगर गए थे

जहां से उनको मौजूद एएनएम ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां जाने से पहले ही अस्पताल में मौजूद इस अस्पताल के संचालक उनको बहला फुसलाकर अपने अस्पताल में ले आये, जहां प्रसव के दौरान बच्चा तो बच गया पर जच्चा की मौत हो गई।

गौरतलब है कि जनपद में फर्जी तरीके से सैकड़ों की संख्या में अस्पताल संचालित हो रहे हैं। इन अस्पतालों में मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − two =