घर में घुसकर हजारों की नकदी सहित लाखों के जेवर चोरी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव बझेडी फाटक के पास अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर हजारों की नकदी सहित लाखों के जेवर आदि चोरी कर लिया।
जानकारी के अनुसार बीती रात नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बझेड़ी में फाटक के पास स्थित एक मकान पर चोरों ने धावा बोल दिया। आरोप है कि मकान में रखी हजारों रुपए की नगदी, सोने-चांदी के जेवर सहित अन्य सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है।
मकान मालिक शेर अली ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गर्मी के चलते रात घर के आंगन में सो रहे थे। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने उन्हें कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया था
जिसमें वह सभी बेहोशी की हालत में पड़े रहे। उन्होंने बताया कि हमारे घर में कुछ दिन पूर्व लड़के की शादी हुई थी, जिसमें दुल्हन सोने चांदी के जेवर लेकर आई थी।
चोरों ने घर में रखे दुल्हन के सोने चांदी के जेवर भी चोरी कर लिए हैं। फिलहाल मामले की सूचना थाना नई मंडी कोतवाली को दे दी गई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।
