Feature

Love Beyond Gender: सोहेल बनी सना ने कोर्ट में दायर की याचिका, नौकरी मिलते ही बदल गया सोनल का व्यवहार

Love Beyond Gender:  दो सहेलियां पहले एक-दूसरे की दोस्त बनीं और फिर रिलेशनशिप में आ गईं. अब दोनों लड़कियों ने एक-दूसरे पर धोखा देने का आरोप लगाया है. सोनल अपने माता-पिता के साथ रहती थी. सरकारी नौकरी करने वाली सना की पोस्टिंग 2016 में झांसी में हुई. सना को घर की जरुरत थी तो सोनल के परिजनों ने उसे अपने घर में एक पेइंग गेस्ट के तौर पर रख लिया था.

साल 2016 में झांसी में सना की पोस्टिंग हुई थी. सना को घर की जरूरत थी तो सोनल के परिजनों ने उसे अपने मकान की ऊपरी मंजिल पर उसे रहने की जगह दी थी. चार महीने के भीतर सना और सोनल के बीच गहरी दोस्ती हो गई. दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने लगीं. जैसे ही सोनल के माता-पिता को अपनी बेटी के एक महिला के साथ संबंध के बारे में पता चला, उन्होंने सना को घर से बाहर जाने के लिए कहा.

सोनल के परिवार को इस तरह से उन दोनों का प्यार मंजूर नहीं था. एक साल बाद उन्हें सरकारी क्वार्टर आवंटित किया गया और उन्होंने बाहर जाने का फैसला किया. सना के मुताबिक, वह 10 अगस्त 2017 को अपने सरकारी क्वार्टर में चली गई. लेकिन दोनों एक-दूसरे से दूर नहीं हो सकीं. सोनल से उसके परिवार वाले नाराज रहने लगे. सना के जाने के चार दिन बाद सोनल भी सना के साथ रहने चली गई. जैसे-जैसे समय बीतता गया, दोनों का प्यार बढ़ता गया.

सोनल ने सना को सेक्स-चेंज सर्जरी कराने के लिए मना लिया. दोनों ने इसके लिए दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल का दौरा किया. जहां डॉक्टरों ने सना का मेडिकल चेकअप किया और कहा कि सना का जेंडर चेंज हो जाएगा. सना ने अपना जेंडर बदलवाकर 22 जून 2020 को सर्जरी के बाद सना ने अपना नाम भी आधिकारिक तौर पर बदलकर सोहेल खान रख लिया. सना ने दावा किया कि जेंडर चेंज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती होने के दौरान, सोनल ने सोहेल खान की पत्नी के रूप में सभी मेडिकल दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए.

जब सोहेल ने इसका विरोध किया तो सोनल ने कहा कि वह ज्ञान से प्यार करती है और वह उसी के साथ रहना चाहती है. जब बात बिगड़ी तो सोनल ने जहां, पुलिस से संपर्क किया तो वहीं सना ने कोर्ट में याचिका दर्ज करा दी.

(From Social Media/Internet)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =