उत्तर प्रदेश

Lucknow News: सीबीआई ने IPS मंजिल सैनी को लापरवाही के लिए प्रथमदृष्ट्या दोषी पाया

Lucknow News: IPS मंजिल सैनी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 2005 बैच की आईपीएस अधिकारी मंजिल सैनी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। शासन ने एडीजी इंटेलीजेंस भगवान स्वरूप को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

साल 2017 में राजधानी में हुए श्रवण साहू हत्याकांड की जांच के दौरान सीबीआई ने मंजिल सैनी को लापरवाही के लिए प्रथमदृष्ट्या दोषी पाया है। बतादें कि मंजिल सैनि वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नेशनल सेक्योरिटी गार्ड एनएसजी के मुख्यालय में नई दिल्ली में डीआईजी के पद पर तैनात हैं। मंजिल सैनी श्रवण साहू की हत्या के समय राजधानी में एसएसपी के पद पर कार्यरत थीं।

राजधानी के सआदतगंज थाना क्षेत्र के दाल मंडी के रहने वाले श्रवण साहू लगातार अपनी हत्या की आशंका जता रहे थे। श्रवण साहू ने राजधानी के तत्कालीन पुलिस अफसरों से सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन उस समय ध्यान नहीं दिया गया और नजीता यह हुआ कि एक फरवरी 2017 को श्रवण साहू की हत्या कर दी गई। वह अपने बेटे के हत्या के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए अदालत में पैरवी कर रहे थे।

अभियुक्तों द्वारा उन्हें जान से मार देने की लगातार धमकी दी जा रही थी। एडीजी इंटेलीजेंस भगवान स्वरूप ने रविवार को इस मामले की जांच शुरू करते हुए राजधानी के हुसैनगंज थाना एरिया के दिलकुशा प्लाजा निवासी संजय त्रिपाठी को बयान दर्ज कराने के लिए अपने आफिस में बुलाया था।

सीबीआई ने नौ मार्च 2021 को शासन को भेजी गई रिपोर्ट में तत्कालीन एएसपी मंजिल सैनी के खिलाफ विभागीय जांच की थी। इस जांच रिपोर्ट में सीबीआई ने उन्हें श्रवण साहू को सुरक्षा मुहैया कराने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 3 =