उत्तर प्रदेश

Lucknow News: UP के कुछ एयरपोर्ट कर्मी मदद कर रहे बंगलादेशी रोहिंग्या का, 9 लोग गिरफ्तार

Lucknow News: ATS ने अलग स्थानों से बंग्लादेशी रोहिंग्या  की मदद करने वाले 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार 9 लोगों  में इस गिरोह का मास्टरमाइंड भी शामिल है।इन सभी 9 लोगों को एटीएस की टीम  ने यूपी के अलग अलग जनपदों से पकड़ा है। गिरफ्तार कुछ लोगों को अलीगढ़ (Aligarh) से पकड़ा गया है, इससे पूर्व में भी एटीएस ने अलीगढ़ शहर से जमील व उसके अन्य साथियों को पकड़ा था।

आज फिर एटीएस ने अलीगढ़ शहर  से ही कुछ लोगों की गिरफ्तारी की है लेकिन इसके अलावा एटीएस (ATS) ने सूबे के अन्य जनपदों से कहाँ कहाँ से गिरफ्तारियां की है अभी इस बात का खुलासा एटीएस ने नही किया है लेकिन इतनी पुख्ता जानकारी मिल रही है कि जिन 9 लोगों की एटीएस की टीम ने पकड़ा है इन सभी से कुछ खास जनकरियाँ एटीएस की टीम को प्राप्त हुईं हैं। इस बंगलादेशी रोहिंग्या की मदद करने वाले अब तक 18 लोगों की गिरफ्तारी एटीएस की टीम कर चुकी है।

एटीएस की टीम को यह सफलता पूर्व में सहारनपुर (Saharanpur) से गिरफ्तार किये गए दिल्ली के इंदिरागांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पूर्व कस्टमर केयर अजय से की पूछताछ के बाद मिली है। एटीएस के अनुसार सूबे के कुछ एयरपोर्ट में कार्यरत कर्मी कुछ रुपयों के लालच में इन बंगलादेशी रोहिंग्या की विदेश भेजने में मदद कर रहे हैं।

एटीएस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किये गए इन 9 लोगो ने भी पूछताछ ने यही बताया है कि दिल्ली व सूबे कुछ एयरपोर्ट के कर्मचारी हमारे रैकेट का हिस्सा हैं।वे उनका एयरपोर्ट पर बस इतना काम रहता है कि हमारे फर्जी दस्तावेजों को सही बताकर विदेश भेजने ने बंगलादेशी रोहिंग्या की मदद करते हैं।जिसके एवज में उन्हें प्रति कंडिडेट 15 से 20 हजार रुपये तक मिल जाते है।

एटीएस ने सूबे के एयरपोर्ट पर अपना जाल फैला दिया है।ये भी जानकारी मिल रही है कि कुछ जिलों के एयरपोर्ट पर तैनात सन्दिग्ध कर्मियों को हिरासत में लेकर एटीएस ने अपनी पूछताछ शुरू कर दी है।ऐसा माना जा रहा मानव तस्करी गैंग की मदद में लगे एक बहुत बड़े रैकेट का एटीएस खुलासा करने जा रही है।एक। लंबे समय से यूपी एटीएस की टीम काफी गम्भीरता से मानव तस्करी के इस रैकेट का खुलासा करने में लगी है।

इस संदर्भ में एटीएस की कार्यवाही के कई लोगों को पकड़ा भी जा चुका है।इस मानव तस्करी के तहत बंगलादेशी रोहिंग्या फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पहले भारतीय हिन्दू बनाया जाता है फिर उन्हें एक अच्छी नोकरी दिलाने के नाम पर ये मानव तस्कर माफिया इन्हें विदेशों में भेज देते हैं।यूपी एटीएस के मुताबिक सबसे ज्यादा ये बंगलादेशी रोहिंग्या अरब देशों में भेजे जाते है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =