उत्तर प्रदेश

Lucknow News: हजरतगंज स्थित PWD मुख्यालय में मिली क्लर्क विपिन सिंह की लाश

Lucknow News: लोक निर्माण विभाग मुख्यालय में एक क्लर्क का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक क्लर्क विपिन सिंह बुधवार को जब अपने घर नहीं पहुंचे तो पत्नी ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच अचानक उनके फोन की घंटी बजी और उधर से बताया गया कि आपके पति की तबीयत खराब हो गई है आप मुख्यालय आ जाइए।

पत्नी सपना जैसे ही मुख्यालय पहुंची तब तक विपिन की मौत हो चुकी थी और वह फर्श पर पड़ा हुआ था। वहीं सूचना पर पहुंची हजरतगंज पुलिस को मौके से कई शराब की बोतलें मिली हैं। पुलिस ने विपिन सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, फॉरेंसिक टीम भी पीडब्लूडी मुख्यालय पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में मिली क्लर्क विपिन सिंह की लाश -देर रात घर नही लौटा था विपिन। मुख्यालय में ही तैनात तीन लोग रात में मुख्यालय में ही पी रहे थे शराब पुलिस को मौके पर मिली शराब की बोतलें। हजरतगंज पुलिस, फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद। पत्नी सपना सिंह का रो रो कर हुआ बुरा हाल पत्नी का आरोप विपिन के साथ थे इंचार्ज क्लर्क आकाश और मुकेश दोनों लोगों ने किसी को नही दी जानकारी मुख्यालय पर तैनात हैं सुरक्षा गार्ड। किसी को भी नही लगी मौत की भनक पीडब्ल्यूडी मुख्यालय के अंदर बाबू के शव मिलने से फैली सनसनी हजरतगंज पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा पत्नी ने कहा घटना की संपूर्ण जानकारी, मौत का कारण, और दो साथी कर्मचारियों की भूमिका की जांच तक मुख्यालय से नही हटूंगी।

विपिन सिंह की मौत की वजह क्या है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा। लेकिन जहां पर उनका शव पड़ा हुआ मिला है वहां पुलिस को शराब की कई बोतलें मिलना इस बात को पुख्ता करती हैं कि मुख्यालय के अंदर विपिन और उनके सहयोगी बैठकर शराब पिए उसके बाद उनकी मौत हुई

इसकी असल वजह क्या है या तो जांच के बाद ही पता चलेगा लेकिन पत्नी सपना सिंह का आरोप है कि उनके साथ दो क्लर्क और मौजूद थे लेकिन उन्होंने विपिन की मौत की जानकारी नहीं दी और वह निकल गए. पत्नी सपना के आरोप पर अब शक की सुई इन दो क्लर्क की ओर घूम गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी हुई है।

विपिन की पत्नी सपना के मुताबिक पति जब देर शाम तक घर नहीं लौटे तो उन्होंने उन्हें और उनके दोस्तों को फोन मिलाना शुरू किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली उसके कुछ देर बाद उन्हें फोन आया कि आपके पति की तबीयत खराब हो गई है आप तुरंत मुख्यालय आ जाइए जब वह वहां पहुंची तो तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. अब यह बड़ा राज है कि आखिर विपिन सिंह की मौत किन कारणों से हुई है।.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20897 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + three =