Lucknow News: सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में बैठे हुए ही उठा लिया युवक..
Lucknow News: लखनऊ में सोमवार को राजधानी के हजरतगंज चौराहे पर यातायात पुलिस ने एक अजब-गज़ब काम कर दिया।ट्रैफिक पुलिस ने एक शख्स को सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में बैठे हुए ही उठा लिया। युवक चौराहे पर स्थित एक रेस्तरां में बैठा हुआ था, क्रेन युवकों द्वारा अनाउंसमेन्ट करने के बाद वह अपनी हैचबैक गाड़ी में आकर बैठ गया और उसे हटाने लगा। इतने में क्रेन चालक ने उसकी गाड़ी को उठा लिया और लाकर चौकी पर खड़ी कर दिया। युवक गाड़ी के अंदर बैठे-बैठे ही चौकी तक आया।
