उत्तर प्रदेश

Lucknow News: अजय कुमार लल्लू ने Up Congress अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Lucknow News यूपी उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई है. ऐसे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सोनिया गांधी इन सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा था. वहीं, अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इस्तीफा दे दिया है.

उन्होंने पद से इस्तीफा देते हुए लिखा, ‘विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं. मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा जताने के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार. कार्यकर्ता के तौर पर आम आदमी के अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहूंगा.’ इससे पहले उत्तराखंड के उत्तराखंड के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोडियाल ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया.

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए आज मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है. मैं परिणाम के दिन ही इस्तीफा देना चाहता था पर हाईकमान के आदेश की प्रतिक्षा पर रुका था.’ इससे पहले दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक हुई थी, जिसमें कई फैसले लिए गए थे. बता दें कि कांग्रेस को पांच चुनावी राज्यों में करारी हार मिली है.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में कहा था, ‘हम पार्टी के हित में किसी भी त्याग के लिए तैयार हैं. इसके बाद सीडब्ल्यूसी में शामिल नेताओं ने उनके नेतृत्व में भरोसा जताते हुए उनसे आग्रह किया कि संगठनात्मक चुनाव संपन्न होने तक वह पद पर बनी रहें.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20594 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − one =