उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar की congress प्रत्याशी ने लगाया अपने पति समेत अन्य पर धोखाधड़ी का आरोप

Muzaffarnagar । चरथावल विधानसभा से कांग्रेस (congress) प्रत्याशी रही यासमीन ने अपने पति और पत्रकार अरशद राणा पर धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अरशद राणा के साथ कई और अन्य व्यक्ति भी इस धोखाधड़ी में शामिल हैं। उन्होंने एक तहरीर सिविल लाइन थाना में देकर आरोपों की जांच की मांग की है।

कांग्रेस नेत्री को पति ने 25 घंटे तक बंधक बनाया

प्रियंका गांधी से करेंगी शिकायत, बोली लड़की हूं लड़ सकती हूं, पुलिस ने कराया था बंधनमुक्त

लड़की हूं लड़ सकती हूं का सिंबल बनी कांग्रेस नेत्री पति के उत्पीड़न का शिकार हो गई। कांग्रेस नेत्री को उसके पति ने 25 घंटे तक बंधक बनाए रखा। पुलिस ने बामुश्किल घर का ताला तोड़कर बंधन मुक्त कराया। अब पीड़िता ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी से सारे मामले की शिकायत करने की बात कहते हुए सोमवार का समय लिया है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

चरथावल विधानसभा सीट पर कांग्रेस के नारे ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ को परवान चढ़ाने की नीयत से चुनाव मैदान में उतरने वाली प्रत्याशी ने पति पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस से की गई शिकायत से सनसनी फैल गई।

महिला का पति चुनाव से पहले टिकट के लिए बसपा नेता पर 63 लाख हड़पने का आरोप लगा सुर्खियों में आ चुका है। उसके बाद वह चिकित्सक पत्नी की शिकायत के बाद अब स्वयं आरोपों के घेरे में फंस गया है। उस पर पत्नी ने भी 10 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस के टिकट पर चरथावल विधानसभा सीट से 2022 विधानसभा चुनाव लड़ी डा. यासमीन ने थाना सिविल लाइन पुलिस से शिकायत की है। डा. यासमीन ने अपने पति व कांग्रेस नेता पर गंभीर आरोप लगाए। बताया कि वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी और 10 मार्च को उसको पति अरशद राणा ने उसे काउंटिंग में जाने से रोक दिया।

बताया कि उसे मेरठ रोड पर एक बैंकट हॉल के सामने गली में स्थित मकान में बंद कर दिया गया और बाहर से ताला लगा दिया। बताया कि उसे 25 घंटे तक मकान में बंधक बनाकर रखा गया। आरोप है कि महात्मा कालौनी निवासी एक कांग्रेस नेता10 मार्च को उसके पास आया और कहा कि उसे उसके पति अरशद ने भेजा है।

आरोप है कि उक्त नेता व उसके पति के एक रिश्तेदार व एक अन्य ने उसके साथ ज्यादती की। पति के रिश्तेदार पर कांग्रेस नेत्री ने लड़की बेचने का काम करने का आरोप भी लगाया। बताया कि जब यह जानकारी उसने पति को दी तो उसने भी उसका साथ नहीं दिया। जिसके बाद उससे मारपीट की गई।

चुनाव हारने पर कांग्रेस नेत्री को ही था बेंचने का इरादा

पीड़ित कांग्रेस नेत्री का आरोप है कि उसके पति ने उसकी पिटाई की। जिसके बाद कहा कि क्योंकि वह चुनाव हार गई तो उसको वह एक रिश्तेदार के साथ बेचकर पैसा कमाएगा। पीड़िता ने कहा कि उसके पति ने उसके साथ झूठ बोलकर शादी की। उसके पति ने उसे बताया था कि वह पहले से शादीशुदा नहीं है।

जब उसने अपने हॉस्पिटल के स्टाफ जावेद को फोन कर बुलाया तो उसके साथ भी मारपीट कर उसको भगा दिया गया। उसको मकान में बंद कर दिया गया और बाहर से ताला लगा दिया। करीब 25 घंटे बाद थाना सिविल लाइन पुलिस ने उसको बंधन मुक्त कराया।

 

पुलिस बोलीं-महिला की शिकायत मिलीं, जांच शुरू

कांग्रेस प्रत्याशी के उसके पति तथा रिश्तेरदारों पर बंधक बनाने तथा अन्य गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद से बवाल मचा है। पीड़ित स्वयं एक चिकित्सक है और आयुर्वेद में उपचार करती है। इस महिला के पति के खिलाफ दिये गये प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने कहा कि शिकायत मिली है जांच की जा रही है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र रावत ने बताया कि महिला ने चरथावल से चुनाव लड़ा है, उसकी शिकायत प्राप्त हो चुकी है। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। जांच चल रही है।

 

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + eighteen =