उत्तर प्रदेशवैश्विक

लखनऊ- 18-44 आयु वर्ग के लोगों को कोविड सुरक्षा कवर प्रदान करने में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर

मुख्यमंत्री योगी(yogi) ने कोविड-19 के लिए टीम-09 को दिशा- निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में ट्रेस-टेस्ट और ट्रीट की नीति के अनुरूप सभी प्रदेशवासियों के जीवन और जीविका की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। आगे कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर लगातार कम हो रहा है। इसके साथ ही लोग हर दिन कोरोना से रिकवर हो रहे हैं।

बता दें कि योगी सरकार का कहना है कि यूपी में 24 घंटों में कोरोना के 18,125 नए केस की पुष्टि हुई है, जबकि में 26,712 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। इस समय प्रदेश में 2,06,615 कोरोना एक्टिव केस हैं। जो प्रदेश में संक्रमण लगभग 3.10 लाख से 1 लाख 4 हजार कम हैं। यूपी में 30 अप्रैल से 11 मई के 11 दिनों में संक्रमण में भारी कमी देखा जा सकता है।

वहीं अब तक 13 लाख 40 हजार 251 प्रदेशवासियों ने कोविड को हराया है। उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक टेस्ट करने वाला राज्य है। यहां पर अब तक 04 करोड़ 51 लाख टेस्ट किए गए हैं।

इनमें एक लाख आरटीपीसीआर टेस्ट सहित 02 लाख 45 हजार टेस्ट विगत 24 घंटो में किए गए हैं। प्रयोगशालाओं की टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाये जाने की कार्यवाही तेज की जाए। जनपदों को प्रतिदिन डेढ़ लाख सैंपल एकत्रित कर प्रयोगशालाओं को भेजने का लक्ष्य दिया जाए।

यूपी सरकार ने कहा कि वर्तमान में 1,52,725 लोग होम आइसोलेशन में हैं। इनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए टेलीकन्सल्टेशन के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श की व्यवस्था को और बेहतर किया जाए। चिकित्सकों की संख्या, फोन लाइन की संख्या में बढ़ोतरी की जरूरत है। निगरानी समितियों के माध्यम से होम आइसोलेशन के मरीजों और जरूरत के अनुसार उनके परिजनों को मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाए।

मेडिकल किट वितरण व्यवस्था की सतत मॉनीटरिंग की जाए। आइसीसीसी और सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से मरीजों से संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश में कोविड टीकाकरण सुचारु रूप से चल रही है। 45 वर्ष से अधिक और 18-44 आयु वर्ग के लोगों को कोविड सुरक्षा कवर प्रदान करने में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है।

अब तक 1,11,63,988 लोगों को पहली डोज और 29,35,607 लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज लग चुका है। इस तरह 01 करोड़ 40 लाख 99 हजार 95 कोविड वैक्सीन एडमिनिस्टर हुए हैं। प्रदेश के 18 जनपदों में 18-44 आयु वर्ग के लोगों के 2,16,897 लोगों ने टीका-कवर प्राप्त कर लिया है, इनमें 49,744 लोग बीते 24 घंटों में वैक्सीनेट हुए हैं।

योगी ने आगे कहा कि प्रदेश का कोई भी नागरिक वैक्सीन से वंचित न हो इसके लिए खास प्रबंध किया जाना आवश्यक है। निरक्षर, दिव्यांग, निराश्रित अथवा अन्य जरूरतमंद लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर पर टीकाकरण पंजीयन की सुविधा प्रदान करना सुविधाजनक होगा। इस संबंध में आवश्यक व्यवस्था की जाए। पंजीयन के लिए सीएससी पर अनावश्यक भीड़ इकट्ठी न हो, कोविड प्रोटोकॉल का पालन हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

योगी ने कहा कि पीएम केयर्स के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही भारत सरकार ने जिला मुख्यालयों पर क्रियाशील सभी सरकारी अस्पतालों पर प्लांट स्थापना के लिए प्रस्ताव मांगे हैं। ऐसे में जिला मुख्यालयों पर क्रियाशील जिला अस्पतालों, महिला चिकित्सालयों, सीएचसी स्तर पर आक्सीजन प्लांट स्थापना के प्रस्ताव तत्काल भेजा जाना उचित है। इस प्रकार पीएम केयर्स के सहयोग से 161 नवीन ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना भविष्य के दृष्टिगत अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

बताते चले कि योगी ने कहा है कि प्रदेश में ऑक्सीन की आपूर्ति को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। बीते 24 घंटों में 1014.53 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का वितरण किया गया है। इसमें रीफिलर को 619 एमटी और मेडिकल कॉलेजों को 313 एमटी ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =