वैश्विकउत्तर प्रदेश

अटल जी के शुरू किए गए कार्यों को प्रधानमंत्री मोदी बिना भेदभाव के कर रहे हैं- योगी आदित्यनाथ

अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनको श्रद्धांजलि भी दी। 

सीएम योगी आदित्यनाथ इसके बाद मोहनलाल गंज में किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का प्रारंभ अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था।

मोबाइल फोन हर किसी के हाथ में आ जाए इस परिकल्पना को भी साकार प्रधानमंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। मैं अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

किसान सम्मान निधि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रधानमंत्री मोदी की देन है। स्वामीनाथन रिपोर्ट ये लोग दबा के बैठे थे, सिंचाई परियोजना को पूरा किया। बाण सागर जैसी परियोजना पूरी की गई। मोरारजी देसाई जी ने 1977 में इसका शिलान्यास किया था। 2017 तक पूरी ही नही हुई थी

हमने सत्ता में आने के एक साल भीतर इसे पूरा करके पीएम मोदी के हाथों देश को समर्पित करवाया, जिन्हें ये सब अच्छा नही लगता कि किसान तकनीकी विकास से जुड़े। वो तमाम तरीके से गुमराह करने का काम कर रहे हैं। 

पिछले चार वर्षों में कोई चीनी मिल बेची नहीं गई। चौधरी चरण सिंह के क्षेत्र रमाला चीनी मिल आज उत्पादन का काम कर रही है।
1 लाख 62 हजार करोड़ रुपये किसानों के खाते में भेजे गए हैं।

 इतने कामों के बाद जिन्हें किसानों की खुशहाली, समृद्धि अच्छी नहीं लगती वो षड्यंत्र करके गुमराह कर रहे हैं। नौजवानों और किसानों के हितैषी और उन्नति का कार्य मोदी जी ने किया है।

आज श्रद्धेय अटल जी के शुरू किए गए कार्यों को प्रधानमंत्री मोदी बिना भेदभाव के कर रहे हैं। सालाना 6 हजार रुपये प्रदेश के 2 करोड़ 30 लाख किसानों के खातों में जा रहा है। अन्नदाता के चेहरे की खुशहाली, प्रदेश की समृद्धि की कहानी कहता है।

उधर, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की जयंती के अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर सर्किट हाउस का नामकरण भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई सर्किट हाउस किया ! सर्किट हाउस परिसर में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई  की भव्य प्रतिमा भी स्थापित की जाए

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 1 =