वैश्विक

Maharashtra: बकरी और कबूतर चोरी के शक में दलितों को शर्ट उतरवाकर बेरहमी से पीटा, एफआईआर दर्ज

Maharashtra  अहमदनगर के एक गांव में एक बकरी और कुछ कबूतर चुराने के शक में छह लोगों ने 4 दलितों को कथित तौर पर पेड़ से उल्टा लटका दिया और डंडों से उनकी पिटाई की. जिन चार लोगों की पिटाई की गई, उनमें 2 नाबालिग हैं. अहमदनगर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीरामपुर तालुका के हरेगांव में हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने इस घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं 4 अन्य फरार हैं.

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान युवराज गलांडे, मनोज बोडाके, पप्पू पाखे, दीपक गायकवाड़, दुर्गेश वैद्य और राजू बोरागे के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर इस घटना का वीडियो बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर सामने आया.

 श्रीरामपुर के नाना गलांडे के यहां से कुछ दिन पहले कबूतर चोरी हुए थे. आरोप है कि उसके बाद युवराज, नाना गलांडे और उसके साथी इन चारों दलितों के घर पहुंचे और उन्हें अपने साथ चलने के लिए मजबूर किया. उन्होंने बताया कि इन चारों युवकों को एक बकरी और कुछ कबूतर चुराने के संदेह में एक पेड़ से उल्टा लटकाकर लाठियों से पीटा गया.

अधिकारी ने बताया कि कि घायलों को बाद में इलाज के लिये श्रीरामपुर के कामगार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के संबंध में श्रीरामपुर ग्रामीण पुलिस थाने में युवराज गलांडे, मनोज बोडखे, पप्पू पारखे, दीपक गायकवाड, दुर्गेश वैध, राजु बोरगे के खिलाफ धारा 307, 307, 364 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया गया है. एडिशनल SP स्वाती भोर ने बताया कि इस मामले में हमने दो लोगों को गिरफ़्तार किया है और आगे की जांच की जा रही है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 7 =