वैश्विक

Maharashtra News: ड्रग्स से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार अरमान कोहली

Maharashtra News:  बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है. एनसीबी ने शनिवार दोपहर को अरमान कोहली के जुहू स्थित बंगले में छापेमारी की और कई घंटों की पूछताछ की. इसके बाद उन्हें अपनी जीप में बिठाकर ले गई. बताया जा रहा है कि अरमान के घर पर हुई छापेमारी के दौरान एनसीबी को कुछ मात्रा में ड्रग्स भी बरामद हुआ है.

अरमान की गिरफ्तार के बाद एनसीबी के जोनल डायरेक्टर ने कहा, “अरमान कोहली को हमने अरेस्ट किया है. उसके घर से छोटी मात्रा मे कोकेन बरामद हुई है. अरमान ड्रग्स सप्लाई करता था या और कोई नाम इसमें शामिल है, इसकी जांच चल रही है.” अरमान की गिरफ़्तारी को लेकर इसे लेकर अभी एनसीबी की ओर से अधिक जानकारी आनी बाकी है. अरमान की गिरफ्तार से पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें एजाज खान और भारती सिंह का नाम भी शामिल है. 

 28 अगस्त की सुबह एनसीबी ने हाजी अली के पास छापेमारी की थी. यहां से एक बड़े ड्रग पेडलर अजय राजू सिंह को पकड़ा था और उससे 25 ग्राम एमडी बरामद की थी. वह एक हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है.साल 2018 के एनएनसी मुंबई केस में भी वह शामिल था जहां बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद की गई थी. 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21026 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + thirteen =