वैश्विक

महाराष्ट्र: शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज हुआ सरफिरा, महिला के घर पर किया पथराव

 

ठाणे जिले में 22 वर्षीय एक व्यक्ति ने एक महिला के घर पर पथराव किया क्योंकि उसने उसके शादी के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। नारपोली पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि कलहर गांव का रहने वाला आरोपी शुक्रवार की शाम पड़ोस के काशेली गांव में महिला के घर गया और उसके परिवार के सदस्यों को गालियां देने लगा।

उन्होंने बताया कि उसने महिला के भाई को कथित तौर पर मारा और बाद में उसके सामने वाले घर की छत पर चला गया, जहां से उसने उसके घर पर पत्थर फेंके। इसमें महिला के घर की खिड़की के शीशे को नुकसान पहुंचा।

अधिकारी ने बताया कि महिला की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 452, 324, 427 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + eight =