फिल्मी चक्कर

Malaika Arora ने बिकिनी में दिया शानदार पोज़

Malaika Arora और अर्जुन कपूर अभी हाल ही में अपने मालदीव वेकेशन से लौटे हैं लेकिन लगता है दोनों अभी भी हॉलिडे मूड से बाहर नहीं आ पाए हैं. हाल ही में मलाइका ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है जो वहां बिताए कुछ बेहतरीन पलों को दिखाता है.

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए Malaika Arora ने कैप्शन में कई हैशटैग यूज़ किए, जैसे ‘वेकेशन मूड’ और ‘हॉलिडे’. अब इंटरनेट पर मलाइका का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो की शुरुआत मलाइका की एक मोनोक्रोम फोटो के साथ हुई, जिसमें वह कैमरे से दूर दिख रही थीं और उसके बाद वो अर्जुन कपूर के साथ साइक्लिंग करती हुई दिखीं. 

इसके अलावा वायरल वीडियो में Malaika Arora पीले रंग के टॉप और शॉर्ट्स में पिज्जा खाते हुए भी नज़र आ रही हैं. बाकी तस्वीरों में उन्हें कई बार और अलग-अलग आउटफिट्स में देखा जा सकता है. कभी वो धूप सेंकतीं हुई दिख रही हैं तो कभी पीली और काली रंग की प्रिंटेड बिकिनी में एक यॉट पर पोज़ देती हुई नज़र आ रही हैं. 

Malaika Arora ने अर्जुन के साथ घूमने के लिए काम से ब्रेक लिया था. दोनों पिछले कुछ सालों से रिलेशनशिप में हैं. मलाइका इन दिनों डांस रियलिटी शो, इंडियाज बेस्ट डांसर में जज के रूप में दिखाई दे रही हैं, जबकि अर्जुन अपनी अगली फिल्म कुट्टी पर काम कर रहे हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20888 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =