कोविड-19 के दौरान दोनों देशों के बीच निकट सहयोग को लेकर मालदीव की सराहना, एक लाख वैक्सीन सौंपी
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को माले में मालदीव के अपने समकक्ष अब्दुल्ला शाहिद से मुलाकात की।
जयशंकर ने कोविड-19 के दौरान दोनों देशों के बीच निकट सहयोग को लेकर मालदीव की सराहना की। इस मौके पर जयशंकर ने मालदीव के लिए एक लाख कोरोना वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक भी सौंपी।
#FitIndia + #NeighbourhoodFirst = Fit Maldives
Delighted to join Speaker @MohamedNasheed, FM @abdulla_shahid & Sports Minister @AhmedMahloof at the Ekuveni Stadium. Our development assistance has made possible a modern running track and play ground. pic.twitter.com/eBrfv96UZ1
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) February 20, 2021
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि दोनों देश कोरोना महामारी के बाद आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए भी सहयोग जारी रखेंगे। भारतीय विदेश मंत्री ने मालदीव के विदेश मंत्री शाहिद व स्वास्थ्य मंत्री अहमद नसीम को कोविड-19 के एक लाख टीकों की अतिरिक्त खुराक भी सौंपी।
From the people of India to the people of Maldives.
Handed over 100,000 additional doses of COVID vaccine to FM @abdulla_shahid and Health Minister @KerafaNaseem. pic.twitter.com/AtM662To3H
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) February 20, 2021
भारत के द्वारा मदद मिलने पर मालदीव के विदेश मंत्री ने शुक्रिया आदा करते हुए कहा कि दोनों देशों के समकक्ष के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई और हमलोग कोरोना से निपटने के लिए भविष्य में उठाए जाने वाले कदम को लेकर चर्चा की।
बता दें, कोरोना वैक्सीन के मामले में अपने पड़ोसी देशों की लगातार मदद कर रहा है। पाकिस्तान को छोड़कर सभी पड़ोसी देशों को टीकों की खुराक मुहैया कराई जा रही है।

