वैश्विक

देश में कोरोना के 42836 मामले सामने आए हैं जिसमें से सक्रिय मामले 29685-स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय व गृह मंत्रालय ने आज कोरोना वायरस को लेकर नई जानकारियां दीं। इस दौरान गृह मंत्रालय ने कहा कि सभी जिलों को रेड, ऑरेंज व ग्रीन जोन में बांटा गया है।

इसके अनुसार ही नियम तय किए गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में कोविड-19 के कुल 42,533 मामले सामने आए हैं जिसमें से कुल सक्रिय मामले 29453 हैं।   गृह मंत्रालय (MHA) ने राज्यों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि अंतरराज्य कार्गो के आवामगन कोई समस्या नहीं आए।

एमएचए कंट्रोल रूम नंबर 1930 और एनएचएआई हेल्पलाइन नंबर 1033 का उपयोग ड्राइवरों/ट्रांसपोर्टरों द्वारा लॉकडाउन से संबंधित किसी भी शिकायत को दर्ज करने के लिए किया जा सकता है। सभी जिलों को रेड, ऑरेंज व ग्रीन जोन में बांटा गया है।

रेल, हवाई यात्रा पर रोक रहेगी, हालांकि मेडिकल इमरजेंसी में छूट होगी। जरूरी सामान ले जाने वाले ट्रकों को आवाजाही की अनुमति होगी। 
कंटेनमेंट जोन के अंदर किसी भी तरह की गतिविधि पर रोक। कॉलोनी व आवासीय परिसर की दुकानें सामान बेच सकती हैं।

Corona: Caught In Corona Crossfire: How The Current Crisis Has ...ग्रामीण इलाकों में दुकानें खोलने की अनुमति है।  ग्रीन जोन में देशभर में प्रतिबंधित कार्यों के अलावा सभी कार्यों को अनुमति। 
सभी धार्मिक आयोजन बंद रहेंगे। ग्रीन जोन में बस में 50 फीसदी लोग ही बैठेंगे। अंतरराज्यीय आवागमन पर  रोक जारी रहेगी। 
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा पिछले 24 घंटे में भारत में 2553 मामले बढ़े हैं जिससे कुल मामलों की संख्या 42533 हो गई है।कुल सक्रिय मामले 29453 हैं। अभी तक 11,706 लोग ठीक हुए हैं।24 घंटे के दौरान 1074 लोग ठीक हुए। रिकवरी रेट 27.52 फीसदी पहुंच गया है जो अब तक का सबसे अधिक है।

60 साल से ज्यादा और 10 साल से कम उम्र के बच्चे घर पर रहें। कोविड-19 जैसी महामारी में देखा गया है कि जब सोशल डिस्टेंसिग का सम्मान नहीं किया जाता है और जब पाबंदी हटा ली जाती है तो संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। हम सब सावधान रहें, वायरस से निपटने की तैयारी को मजबूत करते रहें।

सार्वजनिक स्थलों पर जाते समय मास्क जरूर पहनें, भीड़भाड़ करने से बचें।  एम्पावर्ड ग्रुप 6 के चेयरमैन अमिताभ कांत ने कहा जो 92 हजार सिविल सोसायटी पंजीकृत थे.

पहली बार सभी को मोबिलाइज किया गया। इन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, सैनिटाइजेशन हर काम में लगाया गया।राज्य सरकारों के साथ समन्वय स्थापित कर इन्हें हॉटस्पॉट क्षेेत्रों सहित जहां भी जरूरत थी, मोबिलाइज कराया गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =