मंडलायुक्त ने किये ताबड़तोड़ निरीक्षण, खामियां मिलने पर जताई नाराजगी
सहारनपुर मंडल के मंडल आयुक्त ए वी राजमौली शुक्रवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे। कमिश्नर राजमौली ने मुजफ्फरनगर में मुस्तफाबाद में एक स्कूल का निरीक्षण किया, जहां पर व्यवस्थाओं को देखकर कमिश्नर संतुष्ट नजर आए
उसके बाद कमिश्नर का काफिला आईटीआई में स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर पहुंचा, जहां पर भवन निर्माण की गुणवत्ता और अन्य कई खामियां देखकर कमिश्नर ए वी राजमौली ने नाराजगी जाहिर की। मंडलायुक्त ए वी राजमौली ने निरीक्षण के दौरान पूरे ट्रेनिंग सेंटर में घूम-घूम कर बारीकी से जांच की
वही बराबर में आईटीआई की जर्जर हो चुकी बिल्डिंग को देखकर कई बिंदुओं पर जांच रिपोर्ट मांगी। ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण कर कमिश्नर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां भी कमिश्नर ने एक-एक कार्यालय का गहनता से निरीक्षण किया।
मंडलायुक्त ए वी राजमौली ने कलेक्ट्रेट में स्थित कोविड-19 कंट्रोल रूम में निरीक्षण कर अधिकारियों से पूरी जानकारी ली और क्वॉरेंटाइन #कोविड पेशेंटो से फोन पर वार्ता कर व्यवस्थाओं को जाना और मरीजों का हाल लिया। pic.twitter.com/2Crp3f2U4k
— News & Features Network (@mzn_news) March 12, 2021
मंडलायुक्त ए वी राजमौली ने कलेक्ट्रेट में स्थित कोविड-19 कंट्रोल रूम में निरीक्षण कर अधिकारियों से पूरी जानकारी ली और क्वॉरेंटाइन कोविड पेशेंटो से फोन पर वार्ता कर व्यवस्थाओं को जाना और मरीजों का हाल लिया।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने जहां खामियां मिली तुरंत नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा और जहां मानक पूरे दिखे वहां कमिश्नर संतुष्ट नजर आए।
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त राजमौली के साथ मुजफ्फरनगर की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, उप जिलाधिकारी दीपक कुमार, पीडब्ल्यूडी के अधिकारीगण व परिवहन विभाग के अधिकारी गण मौजूद रहे।।

