अफसरों ने सीएम योगी को क्या बताए मुजफ्फरनगर में कोरोना के हालात, देखें वीडियो…
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरनगर पहुंच गए हैं। सीएम योगी जिले के किसी भी एक गांव में जाकर ग्रामीणों से कोरोना संक्रमण को लेकर बातचीत करेंगे। साथ ही ग्रामीणों से जानेंगे कि उनके क्षेत्र में अधिकारी किस तरह काम कर रहे हैं। सीएम दौरे को लेकर अधिकारियों में खलबली मची है।
जानकारी प्रेजेंटेशन लेते हुए @myogiadityanath #Muzaffarnagar pic.twitter.com/lC9jiKYIFk
— News & Features Network (@mzn_news) May 17, 2021
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरनगर पहुंचे। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, विधायक विक्रम सैनी, प्रमोद ऊंटवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने उनकी अगवानी की।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कमांड कोविड-19 कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इसके बाद सीएम ने जिला पंचायत के सभागार में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर कोविड-19 के लिए किए जा रहे इंतजामों की जानकारी ली। उधर, सीएम योगी के शहर में आने पर भोपा रोड और अन्य स्थानों पर बैरिकेडिंग कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
रामपुर ग्राम वासियों की मांग पर मुख्यमंत्री ने श्मशान घाट की की संस्तुति।
— News & Features Network (@mzn_news) May 17, 2021
सीएम योगी जिले के एक गांव में जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद भी करेंगे। सीएम जिले में जिला चिकित्सालय के अलावा अन्य किसी निजी कोविड सेंटर का निरीक्षण भी कर सकते हैं। सीएम के निरीक्षण के लिए प्रशासन ने शासन को पांच गांव की सूची भेजी थी।
ब्लैक फंगस के लिए अलग से कोविड हॉस्पिटल की व्यवस्था।केंद्र सरकार की ओर से सभी लोगो को 5 किलो पर यूनिट की व्यवस्था 20 मई से।मजदूरों 1000 रुपए का भरण पोषण भत्ता जून से।कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करे जरूरत पर ही निकले घर से बाहर।
— News & Features Network (@mzn_news) May 17, 2021

