Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मंसूरपुर- धौला पुल के पास आग का गोला बनी कार

मंसूरपुर। थाना मंसूरपुर पुलिस और यूपी ११२ डायल पुलिस एक महिला के लिए उस वक्त देवदूत बन गई जब जनपद के नेशनल हाईवे ५८ पर स्थित थाना मंसूरपुर की चौकी बेगराजपुर से चन्द कदमो की दूरी पर एक चलती कार में अचानक भयंकर आग लग गई आग लगी देख पुलिस कर्मी तुरन्त उस कार के पास पहुंचे और कार में फंसी एक महिला को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला बीती देर रात्रि नेशनल हाईवे ५८ का है जहां पर धौला पुल के पास अचानक एक चलती कार मे आग लगी गई । आग लगने की घटना के समय वहां से गुजर रही यूपी ११२ डायल और थाना मंसूरपुर की चौकी बेगराजपुर पुलिस की नजर उस कार पर पड़ गई

जिसके चलते तुरन्त ही पुलिस कर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए उस जलती हुई गाड़ी से महिला को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई । मगर कार में भयंकर आग लगने के कारण कार को नही बचाया जा सका जिसके चलते कार पूरी तरफ जलकर राख हो गई 

उसमे महिला का सामान आदि भी जल गया। उधर आग की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मंसूरपुर मनोज कुमार चाहल भी दल बल के साथ मोके पर पहुंचे और बदहवास हो रही महिला को महिला पुलिस कर्मियों के साथ चौकी पर ले जाकर उसे ढांढस बढ़ाया। काफी देर बाद होश में आने पर महिला ने अपना नाम कोमल भंडारी निवासी ऋषिकेश बताया और कहा की वह ऋषिकेश से दिल्ली जा रही थी की अचानक कार में आग लग गई।

आग लगने से कार आग का गोला बन चुकी थी की अचानक मोके पर पहुंची पुलिस ने उसे बचा लिया वरना कोई अनहोनी भी हो सकती थी। जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और उसकी जान बचाई। आग लगने के कारण हाईवे पर दोनों तरफ जाम लग गया और दोनों तरफ ही वाहनों की कतारे लग गई जिसे कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने खुलवाया। बाद में पुलिस ने महिला के परिजनों को मोके पर बुलवाकर महिला को उनके साथ आगे के लिए भेजा दिया।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 6 =