अलग अलग स्थानों से अवैध शराब सहित कई गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से पुलिस ने कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सुनील शर्मा द्वारा अभियुक्त आशू पुत्र मांगेराम नि0 बेलडा थाना भोपा मु0नगर को शुक्रताल से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 05 ली0 शराब खाम को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सन्दीप कुमार द्वारा अभियुक्त दिलशाद उर्फ टाटी पुत्र यूनूस नि0 उमरपुटटा थाना बुढाना मु0नगर को ग्राम उमरपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब तोफा मार्का को बरामद किया गया।
इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार द्वारा अभियुक्त गौतम पुत्र तेजा सिंह नि0 दीनदानपुर छावला थाना नजफगढ दिल्ली को काकडा प्राचीन शिव मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 24 पव्वे हीट प्रीमीयम व्हिस्की अरूणाचलप्रदेश मार्का को बरामद किया गया।
इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 जयवीर सिंह द्वारा अभियुक्त विकास उर्फ मकोडी पुत्र सुमेर सिंह नि0 दीनदानपुर छावला थाना नजफगढ दिल्ली को गुड मण्डी कस्बा शाहपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 26 पव्वे हीट प्रीमीयम व्हिस्की अरूणाचलप्रदेश मार्का को बरामद किया गया।
इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 अजय बालियान द्वारा अभियुक्त विकास उर्फ फौजी पुत्र राजेन्द्र नि0 जटौला गदपुरी थाना पलवल हरियाणा एवं ललित उर्फ लुक्का पुत्र नरेश नि0 उपरोक्त को सांझक मीरापुर मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर एवं 22 पव्वे देशी शराब अरूणाचल प्रदेश मार्का को बरामद किया गया।

