Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- ग्राम खुड्डा में हुई हत्या सहित डकैती का किया गया सफल अनावरण, मुठभेड में शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) छपार पुलिस द्वारा ग्राम खुड्डा में हुई हत्या सहित डकैती का किया गया सफल अनावरण करते हुए रात्रि ग्राम खुड्डा में मौ जरीफ पुत्र असगर निवासी ग्राम खुड्डा थाना के घर मे हुई हत्या सहित डकैती के अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा आज को डायल-११२ द्वारा सूचना मिली कि छपार से महरायपुर को जाने वाले रास्ते परग्राम महरायपुर के जंगल मे कुछ बदमाश टयूबवैल पर बैठे देखे गये हैं। जिस पर छपार पुलिस द्वारा तत्परता से गये बताये गये स्थान पर पहुँचकर चौकिंग व कोम्बिग की गई

तो कोम्बिग के दौरान बदमाशों से हुईपुलिस मुठभैड मे बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से की गई फायरिग पर पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिग मे अभियुक्त जुनैद उर्फ लाला पुत्र अशद निवासी खामपुर गुर्जर थाना गंगौह जनपद सहारनपुर के पैर मे गोली लग जाने से घायल अवस्था में अभियुक्त व उसके साथी जुनैद उर्फ मूसी पुत्र अख्तर पुत्र बलवा निवासी कोतवाली शामली जनपदशामली. सोनू पुत्र रामसिह निवासी कैदंकी थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर. जुनैद पुत्र अरशद निवासी खामपुर गुर्जर निवासी थाना गंगौह जनपद सहानपुर व प्रिंस पुत्र धर्मेन्द्र सिह निवासी कैदंकी थाना देवबन्द जनपद सहानपुर को ०२ तमंचे ३१५ बोर मय ०३ जिन्दा कारतूस व ०२ खोका कारतूस तथा ०२ चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

घायल अभियुक्त को उपचार हेतु शीघ्रता से जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान द्वारा थाना हाजा के ग्राम खुड्डा में हुई हत्या सहित डकैती की घटना का इकबाल किया है। उनके कब्जे से घटना मे लूटा गया एक मोबाईल व घटना मे लूटे गये रूपयों मे से २८००-रूपये बरामद हुए हैं तथा अभियुक्तो द्वारा थाना देवबन्द पर पंजीकृत मु०अं०सं०-६२०/२२ धारा- ३७९/५११/३५२ भादवि मे घटित घटना का भी जुर्म इकबाल किया है ।

अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है । अभि०गणो के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त जुनैद उर्फ लाला पुत्र अशद निवासी खानपुर गुर्जर थाना गंगौह जनपद सहारनपुर, जुनैद उर्फ मूसी पुत्र अख्तर निवासी बलवा कोतवाली शामली जनपद शामली, सोनू पुत्र रामसिह निवासी कैदंकी थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर, जुनैद पुत्र अरशद निवासी खानपुर गुर्जर निवासी थाना गंगौह जनपद सहारनपुर व प्रिंस पुत्र धर्मेन्द्र सिह निवासी कैदंकी थाना देवबन्द जनपद सहानपुर (बाल अपचारी) हैं।

उनके पास लूटा गया एक मोबाईल वीवो कम्पनी. लूटे गये रूपयो में से २८००- रूपये. ०२ तंमचे ३१५ बोर मय ०३ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर और २ चाकू नाजायज बरामद किए गए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + eight =