वैश्विक

Deoband से गिरफ्तार बांग्लादेशी तलहा से मिली हैं कई अहम जानकारियां

Deoband से  गिरफ्तारी के बाद बांग्लादेशी तलहा से एटीएस की पूछताछ जारी है. पूछताछ के दौरान एटीएस को कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिसके बाद पुलिस उससे जुड़े सुराग जुटाने में लग गई है. एटीएस बांग्लादेश में कुम्मिला जिले के दाउद कंदी पुलिस थाना क्षेत्र स्थित बरगुआली के रहने वाले तलहा तालुकदार बिन फारुख को देवबंद से गिरफ्तार करने के बाद उसके नेटवर्क की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है.

पूछताछ के दौरान उससे कई जानकारियां मिली हैं. एटीएस ने बताया कि वह अपने बांग्लादेशी साथी अब्दुल्ला के इशारे पर जेहादी साहित्य का ग्रुप चला रहा था. वह टेलीग्राम लिंक पर जेहादी साहित्य और वीडियो भेजता था.

अब्दुल्लाह भी 2021 में कुछ महीनों के लिए देवबंद में रहा था. अब्दुल्ला ने ही तलहा को सेफ ब्राउज़र और वीपीएन का इस्तेमाल सिखाया था. एटीएस को तलहा के हाथों से बांग्ला में लिखे चार रजिस्टर भी मिले हैं. एटीएस पूछताछ कर उससे जुड़े तमाम रिकॉर्ड को जुटाने में लगी है.

उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि यूपी एटीएस द्वारा अवैध बांग्लादेशी और म्यांमार से आए हुए ऐसे लोग जो अवैध तरीके से यूपी में निवास कर रहे हैं उनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के अंतर्गत एक व्यक्ति जिसका नाम तलहा तालुकदार उर्फ फारुख है, उसे गिरफ्तार किया गया है.

बयान के मुताबिक, तलहा के कब्जे से एटीएस ने आधार कार्ड, पैन कार्ड, दारुल उलूम देवबंद का पहचान पत्र, लाइफ टाइम मेंबरशिप कार्ड, बांग्लादेशी मुद्रा, बांग्लादेशी पासपोर्ट की छाया प्रति और 150 रुपये भारतीय मुद्रा बरामद की है.

एटीएस को सूचना मिली थी कि तलहा नाम का एक व्यक्ति दारुल उलूम देवबंद में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रह रहा है और देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है.

एटीएस की टीम ने इस सूचना के आधार पर छानबीन की तो पता चला कि तलहा नाम का एक व्यक्ति दारुल उलूम देवबंद के कमरा नंबर 61 में रहकर अरबी आलिम की पढ़ाई कर रहा है.

Deoband News: दारुल-उल-उलूम में आलिम की 8वी कक्षा की पढ़ाई कर रहा था बांग्लादेशी नागरिक, कराई जायेगी गहनता से जांच

(From the Internet and various resources)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 11 =