उत्तर प्रदेश

Ghaziabad News: जहर खाने से महिला समेत तीन बच्चों की मौत

Ghaziabad News:   लोनी की अमन विहार कॉलोनी में एक महिला ने आर्थिक तंगी के कारण अपने तीन छोटे बच्चों के साथ जहर खा लिया. जहर खाने से महिला और उसके तीन वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं महिला की दो बेटियां थी जिनकी उम्र 11 वर्ष और छोटी बेटी की उम्र छह वर्ष थी. उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. 

गाजियाबाद के अमन विहार कॉलोनी में एक महिला ने आर्थिक तंगी से अपने तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया. जहर खाने से महिला और उसके तीन वर्षीय बेटे की मौके पर मौत हुई. लेकिन दोनों बेटियों को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनकी भी  मौत हो गई. घटना सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच में जुटी गई है.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक महिला का पति पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था. जिसके कारण उनके घर की माली हालत ठीक नहीं थी. इसी बात से महिला पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रही थी. पति की बीमारी के कारण घर की आर्थिक स्थिति खराब होने पर महिला ने इतना बड़ा कदम उठाया और बच्चों के साथ अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. जिसने भी इस खबर को सुना वह गमसीन हो गया.

मृतक महिला की सास ने घटना के बारे जानकारी देते हुए बताया कि मैं घर कुछ ही दूरी पर जाकर धूप सेक रही थी. हम लोग एक घर में रहते हैं. हम लोग ऊपर वाले फ्लोर में रहते हैं और ये लोग नीचे वाले फ्लोर में. हमें नहीं पता था कि वो ऐसा कर लेगी. 

सीओ रजनीश कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली की एक परिवार द्वारा जहरीला पदार्थ खा लिया गया है. इस सूचना पर मौके पर पहुंच गये. महिला और उसके बेटे की मौत हो चुकी थी. जबकि दो बच्चियों का इलाज अस्पताल में चल रहा था.

लेकिन उस दौरान उनकी भी मृत्यु हो गयी. प्रारंभिक जानकारी ली गयी और पूछताछ में पता चला कि मृतक महिला ने ही स्वयं खुद और बच्चों को जहरीला पदार्थ दिया. जिससे उनकी मृत्यु हो गयी मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 15 =