फिल्मी चक्कर

Amber Heard पर ने लगाए कोर्ट रूम में ‘घड़ियाली आंसू’ बहाने के आरोप, I Stand With Amber Heard) ट्रेंड

Amber Heard ने मानहानि के मुकदमे में जॉनी डेप के खिलाफ जब से अपनी बात रखी है, तब से सोशल मीडिया पर जॉनी डेप के फैंस एंबर हर्ड पर ‘नकली आंसू’ बहाने का आरोप लगा रहे हैं और उनका मजाक उड़ा रहे हैं. एंबर हर्ड ने अपने पूर्व पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस जॉनी के साथ अपने रिश्ते और शादी से जुड़े सवालों के जवाब देते समय  Amber Heard अक्सर भावुक हो जाती थीं. जॉनी डेप के सभी फैंस ने एक्ट्रेस पर निशाना साधने की कोशिश नहीं की, क्योंकि गुरुवार को ट्विटर पर ‘आई स्टैंड विद एंबर हर्ड’ (I Stand With Amber Heard) ट्रेंड करने लगा था.

हालांकि, जॉनी डेप के सपोर्टर उनकी गवाही से आश्वस्त नहीं हैं. जॉनी के फैंस ने एंबर की गवाही के बाद ट्विटर पर आए और अलग-अलग तरीके से अपना रिएक्शन दिया. वे एंबर हर्ड पर मजाक उड़ा रहे हैं, उन पर तंज कस रहे हैं. एक ट्विटर यूजर ने लिखा. ‘एंबर हर्ड अब तक की सबसे खराब एक्ट्रेस हैं. यह नकली परफॉर्मेंस देखकर तबीयत खराब हो रही है. हर जगह, नकली दुख, जबर्दस्ती के आंसू…’

सोशल मीडिया पर एंबर हर्ड की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वे कोर्ट रूम में रोती हुई नजर आ रही हैं. जॉनी के फैंस का मानना है कि एंबर नाटक कर रही हैं और घड़ियाली आंसू बहा रही हैं. वे एंबर के बयान को किसी फिल्म के डायलॉग बता रहे हैं. इस बीच, ट्विटर पर ‘जस्टिस फॉर जॉनी डेप’ (#JusticeForJohnnyDepp) ट्रेंड करने लगा है. एंबर हर्ड ने कोर्ट में आंसू बहाते हुए कहा था कि मैरिज के कुछ दिनों बाद ही, जॉनी ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी थी. एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि जॉनी ने नशे में उन्हें कई बार मारा था.

जॉनी डेप ने अप्रैल में Amber Heard के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है. बता दें कि एंबर हर्ड ने एक्टर का नाम लिए बगैर खुद को घरेलू हिंसा से पीड़ित बताया था. जॉनी की टीम का दावा है कि इससे एक्टर की छवि काफी खराब हुई है. वे कभी दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स में से एक थे.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 16 =