Martina Navratilova ने शाह की PM मोदी को लेकर की गई टिप्पणी को बताया जोक
टेनिस खिलाड़ी रहीं Martina Navratilova का एक ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में मार्टिना नवरातिलोवा ने भारत के गृह मंत्री अमित शाह की पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी को मजाक बताया है।दरअसल गृह मंत्री शाह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पीएम मोदी कोई डिक्टेटर नहीं है, बल्कि उन जैसा लोकतांत्रिक नेता आजतक भारत में नहीं हुआ है। शाह के इस इंटरव्यू को अंग्रेजी अखबार ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ ने छापा था। इसी रिपोर्ट को मार्टिना ने रीट्वीट किया है और लिखा है कि ये रहा मेरा अगला जोक।
मार्टिना के इस ट्वीट के बाद उन्हें भारत में काफी ट्रोल किया जा रहा है। जिसके बाद से लोग गूगल पर उनके बारे में सर्च करके ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर मार्टिना कौन हैं।
मार्टिना का जन्म चेकोस्लोवाकिया में हुआ था और वह इस समय 64 साल की हैं। उन्होंने अपने खेल जीवन में कुल 59 बडे़ खिताब पाए हैं। इनमें 18 ग्रैंड स्लैम सिंगल, 31 वुमंस डबल और 10 मिक्स्ड डबल्स खिताब है। उन्होंने 170 एकल मैच जीते हैं और 125 युगल मैच जीते हैं।
उन्हें दुनिया की सबसे अमीर महिला टेनिस खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। इसके अलावा उनकी एक खासियत ये भी है कि वे बेहद बोल्ड हैं और अपने बयानों से सुर्खियों में रहती हैं। एक बार उन्होंने कॉलम लिखकर ये बात सार्वजनिक की थी कि उन्हें पुरुषों में कोई आकर्षण नहीं है बल्कि वे महिलाओं में दिलचस्पी रखती हैं।
मार्टिना ने करीब दस साल के रिलेशनशिप के बाद रूस की ब्यूटी क्वीन जूलिया से शादी की है। शादी के वक्त मार्टिना 58 साल की थीं और उनकी लाइफ पार्टनर 42 साल की थीं।
शुरुआत में उनका अफेयर लेखिका रीटा मे ब्राउन से रहा। इसके बाद वह जूडी नेल्सन के साथ रिश्ते में रहीं। बाद में उन्होंने जूलिया को अपना हमसफर बनाया।

