उत्तर प्रदेश

Firozabad News: फूफा के सिर पर हैवानियत सवार, साले की बेटी को बनाया हवस का शिकार

Firozabad News: शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की ने अपने फूफा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की भी गुहार लगाई है। पुलिस लड़की का डॉक्टरी परीक्षण करायेगी।इस संबंध में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित और आरोपी दोनों ही पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले हैं जो शिकोहाबाद में रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं। पुलिस ने आरोप फूफा को गिरफ्तार कर लिया है।घटना शनिवार रात की है शिकोहाबाद के एटा रोड पर कुछ मजदूर रहते हैं। घटना की रात एक मजदूर की 14 बर्षीय बेटी घर पर अकेली थी, तभी मौका पाकर उसका फूफा घर में घुस आया। लड़की पहचानती थी इसलिए आने दिया।

लेकिन फूफा के सिर पर हैवानियत सवार थी और उसने अपने साले की बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। इसके बाद उसने लड़की को मुंह न खोलने की भी धमकी दी और घर से निकल गया।

लड़की के परिजन जब घर पर आए तो बेटी ने अपने घर वालों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इस पर परिजनों के पैरों तले जमान खिसक गई। परिजन पीड़िता को लेकर तुरंत थाने गए और आरोपी अपने रिश्तेदार के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने इस संबंध में लड़की से भी पूछताछ की। आरोपी फूफा को पकड़ लिया गया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =