उत्तर प्रदेश

Meerut News: बेटियां ही सर्व समाज के सफल और उज्ज्वल भविष्य का आईना- संजय बंसल

Meerut News आई0 ए0 एम्0 आर0 ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स, मेरठ के घटक संस्थानों आई0 टी0 एम्0 एवं आई0 ए0 एम्0 आर0 कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप से “अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस” आई0 टी0 एम्0 वीमेंस सेल के तत्वावधान में “बेटी बचाओ” की थीम पर हस्तनिर्मित पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया!

इस प्रतियोगिता में सभी छात्र एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया जिनमे विशाल कुमार बी0 टेक0 (तृतीय वर्ष) ने प्रथम स्थान, उज्जवल कुमार पांडेय बी0 टेक0 (तृतीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान एवं सोनिया बी0 बी0 ए0 (प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया!

संस्थान के निदेशक डॉ0 राजुल गर्ग ने सभी छात्रों के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की एवं नारी शक्ति को आदि शक्ति स्वरूपा बताते हुए उसका सम्मान करने की जरूरत बतायी! ग्रुप के सचिव श्री संजय बंसल ने इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किये जाने पर बल दिया!

वीमेंस सेल की अध्यक्षा साधना बंसल ने सभी छात्रों एवं शिक्षकों का आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया!

कार्यक्रम को सफल बनाने में ऋतू शर्मा, दिशा सैनी, अंजलि शर्मा, प्रीती चौहान, डॉ0 तरुण वशिष्ठ, अरविन्द पंडित आदि शिक्षकों की विशेष सहयोग रहा! इस अवसर पर ग्रुप की संयुक्त सचिव श्रीमति अंशु बंसल, ग्रुप निदेशक डॉ0 प्रदीप वशिष्ठ एवं डॉ0 अमितेश कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे!

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =