वैश्विक

लेबनान की राजधानी बेरूत में भीषण विस्फोट

लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार को भीषण विस्फोट हुआ जिसमें कई लोग घायल हो गए। विस्फोट से राजधानी के कई हिस्से हिल गए और शहर से घना काला धुआं उठने लगा।

निवासियों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि घरों की खिड़कियां और फॉल्स सीलिंग टूट गईं। स्वास्थ्य मंत्री हमाद हसन ने बताया कि घटना में अब तक कम से कम 113 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में 3700 लोग घायल हुए हैं।

 

 

बेरूत स्थित भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि यहां के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।

ऐसा प्रतीत होता है कि विस्फोट बेरूत के पत्तन के आसपास हुआ और इससे भारी मात्रा में नु कसान हुआ। बेरूत पत्तन के निकट मौजूद एसोसिएट प्रेस के एक फोटोग्राफर ने लोगों को जमीन पर जख्मी हालत में देखा। साथ ही मध्य बेरूत में भारी तबाही देखी।

कुछ स्थानीय टीवी स्टेशन ने अपनी खबर में कहा कि विस्फोट बेरूत के पत्तन में उस इलाके में हुआ जहां पटाखे रखे जाते थे। वहीं, समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, लेबनान के आंतरिक सुरक्षा प्रमुख ने जानकारी दी है कि बेरूत में पोर्ट (बंदरगाह) इलाके में धमाका हुआ है। इस धमाके के लिए बेहद शक्तिशाली विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। 

 

इस विस्फोट के बाद बेरूत स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि, सेंट्रल बेरूत में आज शाम को दो बड़े विस्फोट हुए। सभी को शांत रहने की सलाह दी जाती है। किसी भी भारतीय समुदाय के सदस्य को किसी भी मदद की आवश्यकता हो तो हमारे इस हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21043 posts and counting. See all posts by News-Desk

One thought on “लेबनान की राजधानी बेरूत में भीषण विस्फोट

  • Avatar Of Mukesh Kumar MukesH Kumar

    Very good article! We are linking to this particularly great content on our site. Keep up the great writing.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =