उत्तर प्रदेश

Meerut: दूसरी शादी करने की खातिर फौजी संजीव ने अपने ही बेटे की सुपारी देकर करवा दी हत्या

Meerut  रिटायर्ड फौजी ने दूसरी शादी करने की खातिर अपने ही बेटे की सुपारी देकर हत्या करवा दी. फौजी ने 5 लाख की सुपारी देकर कांट्रैक्ट किलर हायर किया.

इसके बाद सुपारी किलर ने बेटे को शराब पिलाई और फिर उसकी गला घोट कर हत्या कर दी. लाश को हिंडन नदी में ठिकाने लगा दिया। इतना ही नहीं पुलिस से बचने के लिए बाइक और मोबाइल फोन अलग-अलग जगह ठिकाने लगाए गए.

घटना मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र की है, जहां रिटायर्ड फौजी संजीव और उसकी पत्नी मुनेश के बीच पिछले 15 साल से अनबन चल रही थी. 27 साल का एकलौता बेटा सचिन अपनी मां के साथ रहता था. पिता दूसरी शादी करना चाहता था, लेकिन बेटा इस शादी के खिलाफ था.

बस यही बात पिता को नागवार गुजरी और उसने सचिन को रास्ते से हटाने की सोच ली. रोपी पिता ने अमित नाम के एक बदमाश को चुना. जिससे 5 लाख रुपए में हत्या का सौदा तय किया गया. प्लानिंग के तहत सचिन को शराब पिलाई गई और उसके बाद उसकी गला घोटकर हत्या की गई और शव को हिंडन नदी में ठिकाने लगा दिया.

उधर सचिन जब अपने घर नहीं लौटा तो उसकी मां ने उसकी गुमशुद की रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसके आधार पर छानबीन की गई.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 3 =