उत्तर प्रदेश

Meerut News: कोलकाता से बड़े पैमाने पर लाए जाते है, वन्य जीवों की तस्करी के मामले में तीन तस्कर गिरफ्तार

Meerut News: वन्य जीवों की तस्करी के मामले में पुलिस ने तीन लोंगो को गिरफ्तार किया है। मौके से दो बिज्जू एंव एक सियार मृत अवस्था में तथा एक खरगोश घायल अवस्था में बरामद हुआ है। डीएफओ मेरठ राजेश कुमार ने बताया कि आज सुबह लगभग 11 बजे प्राप्त सूचना के आधार पर वन विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम करनावल में करनावल-नारंगपुर मार्ग पर ईंट के भट्टे के पास छापेमारी की गयी।

छापेमारी के दौरान शेर सिहं पुत्र चांद एवं भूरे पुत्र शेरसिहं निवासी कैराना थाना व तहसील कैराना जिला शामली के ईट भट्टे के परिसर में निर्मित आवास पर तलाशी लिये जाने पर इनके पास से दो बिज्जू एंव एक सियार मृत अवस्था में मिले तथा एक खरगोश, जो कि घायल अवस्था में था, बरामद किया गया ।

डीएफओ के अनुसार उक्त अभियुक्तों को हिरासत में लेते हुए थाना सरूरपुर के सुपुर्द कर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 (यथासंशोधित) की धारा 2, 9, 39, 50 व 51 के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज कराकर विधिक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी है। सूत्रों के अनुसार वन विभाग को वन्य जीवों की तस्कारी की जानकारी विद्युत विभाग के लाइनमैन ने दी।

लाइनमैन घटनास्थल पर सुबह तार जोड़ने पहुंचा था। उसने वहां वन्य जीवों को देखा तो इसकी शिकायत वन विभाग और इलाके की पुलिस को दी। सूत्रों के अनुसार, कई पशुओं के पैर काटे हुए मिले और कुछ के पैर बांधकर उन्हें प्लास्टिक बैग में रखा गया था।

मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वन्यजीवों तस्करों के हौसले बुलंद हैं। मेरठ में वन्य जीव तस्करी की सबसे बड़ी मंडी उभरकर सामने आया है। खासकर पूरे विश्व में दुर्लभ कॉमन पाम, गंगा डॉलफिन, सिवेट कैट, मोर के बच्चे, कोयल, मैना, समुद्री कछुआ जैसे वन्य जीवों की तस्करी होती है। कोलकाता से बड़े पैमाने पर रोज बड़ी संख्या में पक्षी मेरठ लाए जाते हैं। यहीं से उन्हें ट्रेन और ट्रकों से मुंबई या चेन्नई भेजा जाता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 7 =