Meerut News: ढाई बीघा जमीनी विवाद में बुजुर्ग पिता बारू सिंह की हत्या
Meerut News: मोड़खुर्द गांव में एक युवक ने अपने ही बुजुर्ग पिता की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद हमलावर बेटा मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी हमलावर बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना की वजह बाप-बेटे के बीच चल रहा जमीनी विवाद है।
पुलिस के अनुसार घटना में मारे गए बुजुर्ग का नाम बारू सिंह (68) निवासी मोड़खुर्द गांव थाना बहसूमा है। बारू सिंह के दो बेटे लवकुश व ज्ञानेंद्र उर्फ भूरा हैं। यहां जिला मुख्यालय पर प्राप्त जानकारी के अनुसार बारू के पास खेती की 46 बीघा जमीन है।
पुलिस ने प्रारंभिक छानबीन के आधार पर बताया कि कुछ समय पहले बारू ने कुछ समय पहले ढाई बीघा जमीन बेचकर उसकी रकम छोटे बेटे को दे दी थी।
लवकुश भी उस रकम में अपना हिस्सा मांग रहा था। पैसा नहीं देने पर उतनी जमीन अपने नाम करने को कह रहा था। इसको लेकर कई दिनों से बाप-बेटे में विवाद चल रहा था।
इसी विवाद में लवकुश ने अपने बेटे मोहित के साथ मिलकर बारू की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी रामोतार सिंह के अनुसार आरोपी हमलावर की तलाश की जा रही है।


