उत्तर प्रदेश

Meerut News: हस्तिनापुर पुलिस ने चार मोबाइल लुटेरों को पकड़ा, फोन व लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल स्प्लैण्डर बरामद

Meerut News: पुलिस अधीक्षक ग्रामीण केशव कुमार ने  बताया कि 27 नवम्बर को एक मोटरसाइकिल पर सवार चार लड़के जम्बूदीप से आगे कूड़-कचरा डालने वाली जगह पर दिनदहाड़े ग्राम-मालीपुर थाना-हस्तिनापुर निवासी अभिषेक पुत्र सोमपाल के साथ मारपीट कर उसका मोबाईल फोन लूट कर फरार हो गए थे।

घटना के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 222/2021 धारा-394 भादवि पंजीकृत किया गया था। घटना को अत्यन्त गम्भीरता से लेते हुए एक पुलिस, टीम गठित की गई।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के अनुसार पुलिस की टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर नहर पुल के पास से आज शाम करीब सात बजे चार अभियुक्तों मुकुल पुत्र यशपाल निवासी ग्राम-नंगला खेपड़ थाना-मीरापुर जनपद-मुजफ्फरनगर, निखिल कुमार पुत्र सुशील कुमार निवासी ग्राम-शाहपुर थाना-बहसूमा जनपद-मेरठ

प्रीत पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम-शाहपुर थाना-बहसूमा जनपद-मेरठ व उज्जवल पुत्र प्रमोद सैनी निवासी ग्राम-शाहपुर थाना-बहसूमा जनपद-मेरठ को उस समय धर-दबोचा गया,जब वो लूट की घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूटा हुआ मोबाईल फोन व लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल स्प्लैण्डर बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में 27 नवम्बर की मोबाइल लूट की घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर क्षेत्र में उनके द्वारा इससे पूर्व की गई मोबाइल लूट की घटनाओं के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + one =